भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा राहुल गांधी के ब्यान के खिलाफ जिले में करेगा जनजागरण

संविधान और दलितों के अपमान की भावना कांग्रेस की नस-नस में है राजनीतिक हितों को साधने संवैधानिक प्रक्रियाओं का दुरुपयोग करती रही कांग्रेस। 

Sep 23, 2024 - 20:55
Sep 23, 2024 - 20:55
 0  1.5k

गुना (आरएनआई) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति एवं आरक्षण को लेकर राहुल गांधी द्वारा अभ्रद्र शब्दों का प्रयोग किए जाने के खिलाफ सोमवार को स्थानीय सर्किट हाउस गुना में भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के बैनर तले पत्रकार वार्ता कर राहुल गांधी के ब्यान की निंदा की। पत्रकार वार्ता में मुख्य रूप से गुना विधायक पन्नालाल शाक्य,अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह सिकरवार,अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष मातादीन धनवरिया,विकास जैन उपस्थित रहे। पत्रकार-वार्ता को संबोधित करते हुए भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस पार्टी और उसके नेता अपने राजनीतिक हित साधने के लिए संविधान और संवैधानिक प्रक्रियाओं का दुरुपयोग करते रहे हैं। संविधान और दलितों के अपमान की भावना उसकी नस-नस में है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा अमेरिका में आरक्षण के विरोध में दिया गया बयान भी कांग्रेस की इसी भावना का परिचायक है। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा उनके इस बयान की निंदा करता है और इसके खिलाफ प्रदेश के हर जिले में जनजागरण करेगा।


Follow   RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0