भाकियू महात्मा टिकैत की बैठक में किसान समस्याओं पर चर्चा, 6 अक्टूबर को जयंती समारोह में जिले से सैकड़ों किसान लखनऊ जाएंगे

Sep 28, 2025 - 19:54
Sep 28, 2025 - 20:38
 0  108
भाकियू महात्मा टिकैत की बैठक में किसान समस्याओं पर चर्चा, 6 अक्टूबर को जयंती समारोह में जिले से सैकड़ों किसान लखनऊ जाएंगे

फतेहपुर (आरएनआई) भारतीय किसान यूनियन महात्मा टिकैत की मासिक बैठक में जहां किसानों की समस्याओं पर चर्चा की गई वहीं निर्णय लिया गया कि आगामी छह अक्टूबर को लखनऊ में महात्मा टिकैत की जयंती समारोह में बड़ी संख्या में जिले से किसान लखनऊ जाएंगे। 

बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मकसूदन तिवारी ने की। मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश महासचिव रामदत्त मिश्रा व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ज्ञान सिंह गौर ने शिरकत की। बैठक में बताया गया कि ईको गार्डेन लखनऊ में आगामी छह अक्टूबर को महात्मा टिकैत जी की जयंती समारोह होगा। जिसमें फतेहपुर से सैकड़ो किसान पांच अक्टूबर को ट्रेन से रवाना होंगे। जिसमें सहभागिता निभाएंगे। जनपद में डीएपी, यूरिया खाद की किल्लत से किसान जूझ रहे हैं। बिजली न मिलने व नहरों की सफाई टेल तक पानी न पहुंचने से सिंचाई प्रभावित हो रही है। अन्ना जानवर किसानों की फसलों को बर्बाद कर रहे हैं। सभी समस्याओं पर तत्काल निराकरण किया जाए। अन्ना जानवरों को गौशाला पहुंचाया जाए। नहरों की सफाई करवाकर टेल तक पानी पहुंचाया जाए। बैठक के अंत में संगठन का विस्तार करते हुए मन्नीलाल को मंडल सचिव, रामशरन को तहसील महासचिव खागा, राजेन्द्र सिंह उर्फ राजू सिंह भदौरिया, विजय सिंह चौहान को जरौली सदर, पुत्तन मिश्रा को नगर महासचिव, विजय सिंह को तहसील अध्यक्ष खागा, जितेन्द्र त्रिपाठी को जिला महासचिव, लकी तिवारी को युवा जिलाध्यक्ष बनाया गया। बैठक में बड़ी संख्या में पदाधिकारी व किसान मौजूद रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0