भाकियू टिकैत गुट ने एसडीएम को सौंपा आठ सूत्रीय ज्ञापन, समस्याएं हल करने की उठाई मांग 

Monday, September 8, 2025 - 20:23
Updated: 1 year ago
0
भाकियू टिकैत गुट ने एसडीएम को सौंपा आठ सूत्रीय ज्ञापन, समस्याएं हल करने की उठाई मांग 

बिंदकी, फतेहपुर (आरएनआई) भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट द्वारा आठ सूत्रीय ज्ञापन उप जिलाधिकारी को सौंपा गया। जिसमें समस्याएं हल करने की मांग की गई। कहा गया कि वर्तमान समय में किसानों को सबसे अधिक खाद की जरूरत है इसलिए सभी समितियां में खाद उपलब्ध कराई जाए ताकि किसानों को समय से और पर्याप्त रूप से खाद मिल सके।

तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में सोमवार की दोपहर भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के लोगों ने जिलाधिकारी को संबोधित एक आठ सूत्रीय ज्ञापन उप जिलाधिकारी बिंदकी प्रियंका अग्रवाल को सौंपा। जिसमें मांग की गई कि किसानों को रवि फसल की बुवाई हेतु डीएपी खाद सभी समितियो में उपलब्ध कराई जाए। अखरी ट्रिपल मर्डर कांड में प्रशासन द्वारा किए गए वादों को अविलंब पूरा किया जाए। मोरंग तथा गिट्टी लदे ओवरलोड ट्रकों द्वारा सड़कों को ध्वस्त किया जा रहा है इन पर रोक लगाई जाए। विद्युत वितरण खंड द्वितीय के क्षेत्र में प्रस्तावित सरकंडी तथा बंझोलवा सब स्टेशन हेतु भूमि उपलब्ध कराई जाए। ग्रामीण अभियंत्रण विभाग द्वारा पारादान से खूंटा मार्ग में ड्रेनेज का निर्माण कराया जाए। सहकारी समिति फरीदपुर बिंदकी की जमीन पर अवैध कब्जा हटवाया जाए। बिंदकी से चैडगरा मार्ग में पहरवापुर में नाली का निर्माण कराया जाए। ग्रामीण क्षेत्र में खरंजा व मार्गाे से जानवरों को बांधने का अतिक्रमण हटाया जाए। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक उत्तम पटेल, जिलाध्यक्ष नवल सिंह पटेल, तहसील महासचिव अनूप सैनी, राधेश्याम सहित तमाम लोग मौजूद रहे।


Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User