कूड़े के ढेर में पड़ा पीएचसी का वेस्ट मैटेरियल, कचरे से संक्रमण फैलने का मंडरा रहा खतरा, नहीं होती सफाई

Monday, September 8, 2025 - 20:23
Updated: 1 year ago
0
कूड़े के ढेर में पड़ा पीएचसी का वेस्ट मैटेरियल, कचरे से संक्रमण फैलने का मंडरा रहा खतरा, नहीं होती सफाई

असोथर, फतेहपुर (आरएनआई) क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की लापरवाही उजागर हुई। अस्पताल परिसर में बने कूड़े के ढेर पर बड़ी मात्रा में इंजेक्शन, दवाइयां और मेडिकल वेस्ट बिखरे पड़े मिले। खुले में पड़े इस खतरनाक कचरे से संक्रमण फैलने का खतरा मंडराने लगा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि अस्पताल प्रशासन की उदासीनी के चलते आए दिन ऐसी घटनाएं सामने आती हैं। मरीजों को दवा की कमी बताई जाती है, जबकि सरकारी दवाइयां और इंजेक्शन खुले में सड़ते मिलते हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि यदि इस तरह का मेडिकल वेस्ट वैज्ञानिक तरीके से नष्ट नहीं किया गया तो हेपेटाइटिस, एचआईवी जैसी गंभीर बीमारियां तेजी से फैल सकती हैं। ग्रामवासियों ने जिला स्वास्थ्य विभाग से मांग की है कि इस लापरवाही के लिए जिम्मेदार कर्मचारियों और अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। सवाल यह है कि जब सरकार हर साल मेडिकल वेस्ट निस्तारण पर करोड़ों रुपये खर्च करती है, तो फिर असोथर स्वास्थ्य केंद्र में नियमों की धज्जियां क्यों उड़ाई जा रही हैं? यह एक बड़ा सवाल है। ग्रामीणों ने इस पर नाराजगी का इजहार करते हुए तत्काल सफाई करवाए जाने की मांग की है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User