भाकियू का कलेक्ट्रेट घेराव 21 को
असोथर, फतेहपुर (आरएनआई) थाना क्षेत्र के अंतर्गत सुजानपुर रजबहे में असोथर बस स्टॉप के पास स्थित नहर पुल टूट जाने से किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वैकल्पिक व्यवस्था के तहत पुल पर केवल ढोला डाला गया है, जो अस्थायी और अपर्याप्त साबित हो रहा है। इस स्थिति के कारण रजबहे की टेल तक सिंचाई का पानी नहीं पहुंच पा रहा है, जिससे धान की रोपाई में गंभीर बाधा उत्पन्न हो रही है। किसानों की इस समस्या को लेकर भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) ने आक्रोश जताते हुए 21 जून को कलेक्ट्रेट का घेराव करने का निर्णय लिया है। भाकियू के असोथर ब्लॉक महामंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने बताया कि जब तक पुल निर्माण, स्थायी समाधान नहीं किया जाता और किसानों को सिंचाई हेतु पर्याप्त पानी नहीं उपलब्ध कराया जाता, आंदोलन जारी रहेगा।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X एअर
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

