जिला सैनिक बंधु की बैठक 24 को
फतेहपुर (आरएनआई) जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी/अवकाश प्राप्त कर्नल दिनेश कुमार शर्मा ने बताया कि आगामी 24 जून को अपरान्ह बारह बजे कलेक्ट्रेट सभागार में जिला सैनिक बंधु की बैठक का आयोजन जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह की अध्यक्षता में किया जाएगा। जिला सैनिक बंधु सदस्य अपने-अपने ब्लाकों के पूर्व सैनिकों एवं उनकी दिवंगत सैनिक की पत्नियों को की समस्याओं के प्रार्थना पत्र चार प्रतियों में तैयार कर 23 जून तक कार्यालय में जमा कर दें। 24 जून को जिलाधिकारी के समक्ष इस कार्यालय द्वारा जारी परिचय पत्र के साथ स्वयं उपस्थित होकर निस्तारण कराये जाने हेतु प्रस्तुत करें। न्यायालय में लम्बित शिकायतों को बैठक में प्रस्तुत न किया जाये।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X एअर
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

