भव्य श्री राम कथा 15 से 22 दिसंबर तक, धनवंतरी महाराज वृंदावन वाले करेंगे कथा का वाचन

Dec 11, 2023 - 15:37
Dec 11, 2023 - 15:37
 0  1.2k
भव्य श्री राम कथा 15 से 22 दिसंबर तक, धनवंतरी महाराज वृंदावन वाले करेंगे कथा का वाचन

गुना, (आरएनआई) शहर के न्यू टेकरी रोड स्थित मैदान में आगामी 15 दिसंबर से 22 दिसंबर तक भव्य श्री राम कथा का आयोजन होने जा रहा है। कथा का वाचन अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त संत श्री धन्वंतरी दास जी महाराज वृंदावन वालों के मुखारविंद से होगा। संगीतमय श्री राम कथा का समय दोपहर 2 से 6 बजे तक रखा गया है। श्री राम कथा का आयोजन समाजसेवी संजय भार्गव के संयोजन में किया जा रहा है।  श्री राम कथा के मुख्य यजमान श्रीमती ज्योति प्रभाकर भार्गव ने बताया कि श्री राम कथा के शुभारंभ अवसर पर 15 दिसंबर को सुबह 9:00 बजे मॉडर्न चिल्ड्रन स्कूल के सामने स्थित श्री शिव शक्ति हनुमान मंदिर से भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी जो सोनी कॉलोनी से लक्ष्मीगंज होते हुए आशीर्वाद अस्पताल चौराहे से न्यू टेकरी रोड कथा स्थल पर पहुंचकर संपन्न होगी ।यहीं पर भव्य श्री राम कथा का आयोजन होगा जो 15 दिसंबर से 21 दिसंबर तक चलेगी ,  22 दिसंबर को कथा विश्राम एवं हवन पूर्णाहुति और भंडारे का आयोजन होगा।पीली कोठी वाले भार्गव (पंडा जी )परिवार वरिष्ठ भाजपा नेत्री विमला देवी भार्गव,अजय भार्गव ने समस्त धर्म प्रेमी बंधुओं से आग्रह किया है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर श्री राम कथा अमृत का पान करके अपने जीवन को कृतार्थ कर हमें अनुग्रहीत करें।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0