बेंगलुरू की सड़कों पर सियासत गर्माई: डिप्टी सीएम डी.के. शिवकुमार से मिलीं बायोकॉन प्रमुख किरण मजूमदार शॉ

Oct 21, 2025 - 13:40
 0  162
बेंगलुरू की सड़कों पर सियासत गर्माई: डिप्टी सीएम डी.के. शिवकुमार से मिलीं बायोकॉन प्रमुख किरण मजूमदार शॉ

बेंगलुरू (आरएनआई): कर्नाटक की राजधानी बंगलूरू की बदहाल सड़कों को लेकर जारी विवाद के बीच एक नया मोड़ आ गया है। बायोकॉन की चेयरपर्सन किरण मजूमदार शॉ ने हाल ही में डिप्टी सीएम डी.के. शिवकुमार से मुलाकात की है। यह मुलाकात ऐसे समय हुई जब कुछ दिन पहले उन्होंने सोशल मीडिया पर शहर की सड़कों और सफाई व्यवस्था पर तीखा सवाल उठाया था।

डिप्टी सीएम ऑफिस की ओर से साझा किए गए वीडियो में डी.के. शिवकुमार को अपने आवास पर किरण शॉ का स्वागत करते और उनसे बातचीत करते हुए देखा गया। बताया जा रहा है कि मुलाकात दिवाली के मौके पर हुई, लेकिन इसकी राजनीतिक अहमियत भी मानी जा रही है।

हाल ही में किरण शॉ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा था — “मेरे पास एक विदेशी बिजनेस विजिटर आया जिसने पूछा कि बंगलूरू में सड़कों की हालत इतनी खराब क्यों है और शहर इतना गंदा क्यों है? क्या सरकार निवेश को प्रोत्साहन नहीं देना चाहती?” उनके इस बयान के बाद राज्य सरकार की कार्यप्रणाली को लेकर बहस तेज हो गई थी।

उनकी टिप्पणी पर पलटवार करते हुए डी.के. शिवकुमार ने कहा था, “अगर वह सड़कें बनाना चाहती हैं, तो बना लें। हम उन्हें सड़कें बनाने की अनुमति देने को तैयार हैं।” उन्होंने यह भी कहा कि सरकार ने इस इलाके के विकास के लिए 50 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं।

इसी बीच, भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी सड़कों की खराब स्थिति को लेकर कांग्रेस सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। उनका आरोप था कि सरकार ने गड्ढे भरने का वादा पूरा नहीं किया और शहर की सड़कें अब भी बदहाल हैं।

उपमुख्यमंत्री शिवकुमार का कहना है कि सड़कों की समस्या केवल कर्नाटक की नहीं, बल्कि पूरे देश की है — हालांकि उन्होंने भरोसा दिलाया कि सरकार बंगलूरू की सड़कों को सुधारने के लिए ठोस कदम उठा रही है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.