बुदवन इंटर कालेज की प्रबंधिका के खिलाफ शिक्षक संघ ने पारित किया निंदा प्रस्ताव, प्रधानाचार्य के अपमान पर सख्त कार्रवाई की मांग

Sunday, September 28, 2025 - 19:52
Updated: 1 year ago
0
बुदवन इंटर कालेज की प्रबंधिका के खिलाफ शिक्षक संघ ने पारित किया निंदा प्रस्ताव, प्रधानाचार्य के अपमान पर सख्त कार्रवाई की मांग

फतेहपुर (आरएनआई) उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ जिला इकाई की बैठक रविवार को शिक्षक भवन में आहूत की गयी। बैठक में इण्टर कालेज बुदवन की प्रबंधिका व उनके सुपुत्र द्वारा प्रधानाचार्य की नीरज कुमार के साथ शिक्षक एवं छात्रों के सम्मुख किये गये अभद्र व अमर्यादित व्यवहार पर शिक्षकों ने निन्दा प्रस्ताव पारित किया। 

बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष आलोक शुक्ल ने कहा कि प्रधानाचार्य का पद विद्यालय की गरिमा, अनुशासन एवं शिक्षा व्यवस्था का प्रतीत है ऐसे पद के साथ सार्वजनिक रूप से अपमानजनक एवं अनुचित व्यवहार किया न केवल प्रधानचार्य के व्यक्तिगत सम्मान का हनन है बल्कि समूचे शिक्षक समाज को ठेस पहुँचाने वाला कृत्य है। सभी शिक्षक सर्वसम्मति से इस घटना की कडी निन्दा करते हैं और यह प्रस्ताव पारित करते हैं कि भविष्य में इस प्रकार की अमर्यादित घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो दोषियों पर उचित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर पुलिस कार्यवाही की जाये। दोषियों से लिखित रूप से सार्वजनिक क्षमायाचना करायी जाये। जनपद के माध्यमिक शिक्षा विभाग के आला अधिकारी जिला विद्यालय निरीक्षक से संगठन यह मांग करता है कि प्रबन्धिका के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की जाए। इसके अतिरिक्त संगोष्ठी में प्रमुख रूप से कार्यालय जिला विद्यालय निरीक्षक में लम्बित शिक्षक एवं कर्मचारियों के प्रकरणों का शीघा अतिशीघ्र निस्तारित करने की मांग की गयी। जिसमें एनपीएस के प्रान खाते शिक्षक एवं कर्मचारियों के महंगाई भत्ता का स्थानानतरण प्रोन्नत वेतनमान, चयन वेतनमान आदि शीघ्र निस्तारित किया जाए। अन्यथा की स्थिति में संगठन 08 अगस्त से कार्यालय में क्रमिक धरना आहूत करेगा। जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी जिला विद्यालय निरीक्षक की होगी। जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा कला प्रदर्शनी व विज्ञान प्रदर्शनी हेतु प्रदर्शनी के पूर्व कार्यालय स्तर पर विशेष अध्यापकों को बुलाकर बैठक आहूत की जाती है जो कि निन्दनीय है। संचालन जिला मंत्री अमित कुमार सिंह ने किया। इस मौके पर बलराम, अतुल सिंह यादव, धनराज सिंह, भगवत नारायण मिश्र, फराज उज जफर, अमित कुमार वर्मा, मोहम्म्द फारूक, पवन कुमार चौरसिया, प्रदीप सिंह चौहान, पुष्पराज सिंह, भूपेश कुमार सिंह, आनन्द सिंह, सुरेन्द्र कुमार तरल कुमार सिंह, दिलीप सिंह चौहान, योगेन्द्र कुमार, सुभाष चन्द्र सिंह सहित तमाम शिक्षक मौजूद रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User