फसीहाबाग स्मारक पर अमर शहीदों को याद किया गया, स्थल का सुंदरीकरण कर इसे भविष्य में ऐतिहासिक स्थल बनाने की योजना

Sunday, September 28, 2025 - 19:53
Updated: 1 year ago
0
फसीहाबाग स्मारक पर अमर शहीदों को याद किया गया, स्थल का सुंदरीकरण कर इसे भविष्य में ऐतिहासिक स्थल बनाने की योजना

फतेहपुर (आरएनआई) लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल फाउंडेशन के तत्वाधान में अखंड भारत के निर्माता, भारत रत्न, स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150 वीं जयंती वर्ष पर जनपद के ऐतिहासिक अमर शहीद फसीहाबाग स्मारक स्थल मुरादीपुर में अमर शहीदों को याद करने उनके कृतित्व व व्यक्तित्व के बारे में जन जागरूकता आम जनमानस में पहुंचाने के लिए विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। 

गोष्ठी को संबोधित करते हुए फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष जनसेवक राजेश सिंह ने कहा कि आज ऐसा ऐतिहासिक दिन है जिसमें अमर शहीद सरदार भगत सिंह जी का जन्मदिन है। जिन्होंने इस देश की आजादी के लिए अल्प आयु में अपने प्राणों की आहुति फांसी के माध्यम से दी गई थी। जिन्हें पूरा विश्व जानता है। निर्धारित तिथि के एक दिन पूर्व ही उनको फांसी पर चढ़ा करके अन्याय को प्रशय दिया था। उनके साथ ही राजगुरु और सुखदेव जी को भी फांसी में लटकाया गया था और रातों-रात दूरस्थ स्थान ले जाकर उनका अंतिम संस्कार किया। उनके शहीद होने पर आज हम लोग स्वतंत्र रूप से स्वतंत्र हवा में आजादी का अनुभव कर रहे हैं। पूर्व ब्लॉक प्रमुख जितेंद्र सिंह गौतम ने कहा कि ऐतिहासिक स्थल का सुंदरीकरण करके अग्रिम वर्षों तक ऐतिहासिक स्थल बना दिया जाएगा। इस मौके पर जयकरण सिंह पटेल, आचार्य कमलेश योगी, महेंद्र सिंह, अमर सिंह, अभिजीत पटेल, सुमन वर्मा, राम विशाल पटेल, बाबा रामसनेही, राजेश द्विवेदी, कल्लू सिंह गौतम, रामकृपाल सिंह परिहार, चंद्रपाल सिंह परिहार, राजू वर्मा, राजू सिंह, मान सिंह, रवींद्र पांडेय, राजेश द्विवेदी, अमर सिंह, उदयभान गुप्ता, अरुण शुक्ला, विनोद विश्वकर्मा, प्रधान प्रतिनिधि जयकरण सिंह पटेल, जितेंद्र सिंह, रुद्रपाल सिंह, राजू सिंह भी मौजूद रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User