बीट हमीरपुर में वन विभाग की बड़ी कार्यवाही, अतिक्रमण रोधी कन्टूर टेंच खोदकर किया 5 हेक्टेयर वनभूमि को सुरक्षित

Oct 28, 2024 - 21:14
Oct 28, 2024 - 21:14
 0  378

गुना (आरएनआई) वनमण्डल अंतर्गत वनपरिक्षेत्र फतेहगढ़ की बीट हमीरपुर में उपवन मण्ड लाधिकारी बमोरी,वन परिक्षेत्राधिकारी फतेहगढ़ के निर्देशन में बीट हमीरपुर में वनभूमि पर अतिक्रमण करने के उद्देश्य से लगाई गई अवैध बागड़ , तारफेन्सिंग व पत्थर के कोट को गिरवाया गया व अतिक्रमण रोधी कन्टूर ट्रेंच खुदवाकर लगभग 5 हेक्टयर वनभूमि को अतिक्रमण से सुरक्षित किया गया।* कार्यवाही के दौरान उपस्थित ग्रामीणों के द्वारा वन विभाग की कार्यवाही की प्रशंसा की गई व वनों को बचाने के लिए हरसंभव मदद वन विभाग को करने की बात कही गयी । कार्यवाही में वन परिक्षेत्रा धिकारी फतेहगढ़ नितेश डेहरिया, कार्यवाहक वनपाल सूर्यप्रकाश कोली, वनरक्षक  सुनील शर्मा,प्रमोद शर्मा, मनोज चौहान, प्रमोद आर्य , राकेश गुर्जर , मोहन ओझा व अन्य ग्रामीणों का सहयोग रहा।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0