बीजेपी विधायक की ओर से व्हील चेयर वितरण के दौरान अजीब वाकया, खड़ा हुआ लाभार्थी, वीडियो वायरल

Dec 21, 2025 - 18:10
Dec 21, 2025 - 18:19
 0  405

सुल्तानपुर (आरएनआई)। उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले में भाजपा विधायक सीताराम द्वारा दिव्यांगजनों को फोल्डिंग व्हील चेयर वितरित करने के दौरान एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। कार्यक्रम के दौरान व्हील चेयर पर बैठे एक लाभार्थी का फोटो सेशन चल रहा था, तभी अचानक वह व्यक्ति दोनों पैरों पर खड़ा हो गया, जिससे मौके पर मौजूद लोग हैरान रह गए।

घटना का वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि विधायक सीताराम दिव्यांग को व्हील चेयर प्रदान करते हैं और जैसे ही औपचारिक फोटो खिंचवाने की प्रक्रिया पूरी होती है, लाभार्थी बिना किसी सहारे के खड़ा हो जाता है। इस अप्रत्याशित दृश्य को देखकर वहां मौजूद लोग असमंजस में पड़ गए।

मामले को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। कुछ लोग इसे व्यवस्था की लापरवाही बता रहे हैं, तो कुछ सवाल उठा रहे हैं कि लाभार्थी वास्तव में दिव्यांग था या नहीं। वहीं, इस घटना ने सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों की पहचान और सत्यापन प्रक्रिया पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

हालांकि इस पूरे मामले पर अभी तक प्रशासन या विधायक की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। प्रशासनिक स्तर पर मामले की जानकारी जुटाई जा रही है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो ने एक बार फिर योजनाओं के क्रियान्वयन और पात्रता जांच को लेकर बहस छेड़ दी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0