बीएमसी में वरिष्ठ अधिकारी पर हमला, कार्यालय से घसीटकर बाहर ले गए पार्षद; मारपीट का वीडियो वायरल
बीएमसी के अतिरिक्त आयुक्त रत्नाकर साहू सोमवार को अपने कार्यालय में जन सुनवाई कर रहे थे। इस दौरान कुछ लोग उनके चैंबर में घुस आए और उनका कॉलर पकड़ लिया। आरोपियों ने एक भाजपा नेता जग भाई से गलत व्यवहार करने का आरोप लगाया और अधिकारी को घसीटकर ले जाने लगे और अपनी कार में ले जाने की कोशिश की।
भुवनेश्वर नगर निगम (बीएमसी) में सोमवार को एक वरिष्ठ अधिकारी पर भाजपा पार्षद और उसके साथियों ने हमला कर दिया। आरोपी बीएमसी के अतिरिक्त आयुक्त रत्नाकर साहू को कार्यालय से घसीटकर बाहर ले गए और मारपीट की गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसमें कुछ लोग अधिकारी को घसीटकर बाहर ले जा रहे हैं और उनसे मारपीट कर रहे हैं। एक आरोपी तो अधिकारी के चेहरे पर लात मार रहा है। घटना के बाद पूर्व सीएम नवीन पटनायक और मेयर ने भाजपा को घेरा है।
बीएमसी के अतिरिक्त आयुक्त रत्नाकर साहू सोमवार को अपने कार्यालय में जन सुनवाई कर रहे थे। इस दौरान कुछ लोग उनके चैंबर में घुस आए और उनका कॉलर पकड़ लिया। आरोपियों ने एक भाजपा नेता जग भाई से गलत व्यवहार करने का आरोप लगाया और अधिकारी को घसीटकर ले जाने लगे और अपनी कार में ले जाने की कोशिश की।
अधिकारी साहू ने बताया कि सुबह 11:30 बजे जनसुनवाई के दौरान पार्षद जीवन राउत समेत पांच लोग मेरे कार्यालय में घुस आए और कहने लगे तुमने जग भाई के साथ गलत व्यवहार किया। जब मैंने इससे इनकार कर दिया तो आरोपियों ने मेरे साथ अभद्रता और हाथापाई की। उन्होंने मुझे मेरे कार्यालय से बाहर खींचा और पिटाई की। इसका वीडियो वायरल हो रहा है।
मामले में एफआईआर दर्ज करने के बाद पुलिस ने तीन लोगों आरोपी जीवन राउत, रश्मि महापात्रा और देबाशीष प्रधान को गिरफ्तार किया है। हमले के बीजद के पार्षदों और बीएमसी के कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन किया और जनपथ रोड पर जाम लगा दिया।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0