बीएमसी चुनाव की नामांकन प्रक्रिया शुरू, उम्मीदवारों के नामों पर अभी सस्पेंस बरकरार

Dec 23, 2025 - 13:02
 0  162
बीएमसी चुनाव की नामांकन प्रक्रिया शुरू, उम्मीदवारों के नामों पर अभी सस्पेंस बरकरार

मुंबई (आरएनआई)। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) चुनाव के लिए आज से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है, लेकिन इसके बावजूद राजनीतिक हलकों में उम्मीदवारों को लेकर सस्पेंस बना हुआ है। अधिकांश प्रमुख राजनीतिक दलों ने अब तक अपने प्रत्याशियों के नामों का एलान नहीं किया है, वहीं गठबंधनों के भीतर सीटों के बंटवारे को लेकर भी औपचारिक तस्वीर साफ नहीं हो पाई है।

बीएमसी चुनाव को बेहद अहम माना जा रहा है, क्योंकि यह न केवल एशिया का सबसे बड़ा नगर निकाय है, बल्कि इसका 2025-26 का वार्षिक बजट भी करीब 74 हजार करोड़ रुपये का है। ऐसे में इस चुनाव पर राज्य ही नहीं, बल्कि देशभर की राजनीतिक नजरें टिकी हुई हैं। निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार, बीएमसी चुनाव 15 जनवरी को कराए जाएंगे और मतगणना के बाद नतीजे 16 जनवरी को घोषित किए जाएंगे।

चुनाव आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के तहत नामांकन प्रक्रिया 23 दिसंबर से शुरू होकर 30 दिसंबर तक चलेगी। इसके बाद 31 दिसंबर को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी, जबकि 2 जनवरी तक उम्मीदवारों को नाम वापस लेने का अवसर मिलेगा। इसके बाद ही चुनावी मैदान की पूरी तस्वीर साफ हो सकेगी।

227 सीटों वाली बीएमसी में अब तक केवल आम आदमी पार्टी ने ही पहल करते हुए अपने 21 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है। बाकी प्रमुख दलों की ओर से अभी उम्मीदवारों के नामों पर मंथन जारी है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में पार्टियों के भीतर बैठकों का दौर तेज होगा और अंतिम समय में प्रत्याशियों के नामों का एलान किया जाएगा।

फिलहाल नामांकन प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही मुंबई की सियासत में चुनावी सरगर्मी बढ़ गई है, लेकिन उम्मीदवारों और गठबंधनों को लेकर तस्वीर साफ होने के लिए अभी थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.