बिहार विधानसभा चुनाव 2025: दो चरणों में मतदान, नतीजे 14 नवंबर को
नई दिल्ली (आरएनआई) 243 सीटों के लिए 6 और 11 नवंबर को मतदान होगा, जबकि परिणाम 14 नवंबर को घोषित किए जाएंगे। पहले चरण में 121 सीटों पर 6 नवंबर को मतदान होगा और दूसरे चरण में 122 सीटों पर 11 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। इस बार 7.43 करोड़ मतदाता वोट करेंगे, जिनमें 14 लाख नए मतदाता शामिल हैं।
निर्वाचन आयोग ने चुनावों के लिए 17 नई पहल की घोषणा की है, जिनमें 100% मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग, वोटर रजिस्ट्रेशन के बाद 15 दिन में पहचान पत्र उपलब्ध कराने की व्यवस्था और सभी मतदान केंद्रों पर मोबाइल जमा करने की सुविधा शामिल है।
इस बार चुनाव तीन की बजाय दो चरणों में इसलिए कराए जा रहे हैं ताकि छठ पूजा के बाद लौटने वाले प्रवासी मतदाताओं की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित की जा सके।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



