बिहार चुनाव से पहले लालू परिवार को कोर्ट से झटका, आईआरसीटीसी घोटाले में तय हुए आरोप

Oct 13, 2025 - 11:13
 0  864
बिहार चुनाव से पहले लालू परिवार को कोर्ट से झटका, आईआरसीटीसी घोटाले में तय हुए आरोप

नई दिल्ली (आरएनआई) दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने आईआरसीटीसी होटल घोटाला मामले में लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव और अन्य आरोपियों पर आरोप तय कर दिए हैं। बिहार चुनावी माहौल के बीच यह फैसला लालू परिवार के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

किन पर लगे आरोप?
लालू प्रसाद यादव – कथित आपराधिक षड्यंत्र में शामिल होने का आरोप

राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव – आईपीसी की धारा 420 (धोखाधड़ी) और 120B (षड्यंत्र) के तहत आरोप तय

कुल 14 आरोपियों के खिलाफ अलग-अलग धाराओं में आरोप तय किए गए हैं

किस मामले से जुड़ा है विवाद?
यह मामला 2004 से 2009 के बीच का है, जब लालू प्रसाद रेल मंत्री थे। आरोप है कि रांची और पुरी स्थित आईआरसीटीसी होटलों के रखरखाव के ठेकों में भ्रष्टाचार हुआ और टेंडर प्रक्रिया में गड़बड़ियां की गईं।

कोर्ट की कार्यवाही
24 सितंबर को अदालत ने सभी आरोपियों को पेश होने का निर्देश दिया था
29 मई को दलीलें सुनने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया गया था
सोमवार को कोर्ट ने औपचारिक रूप से सभी आरोप तय कर दिए

लालू परिवार की प्रतिक्रिया
लालू प्रसाद यादव ने खुद को निर्दोष बताया है और कहा है कि वे मुकदमे का सामना करेंगे। राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव ने भी ट्रायल का सामना करने की बात कही है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.