बिहार चुनाव में स्टार प्रचारक बने धर्मेन्द्र का हुआ स्वागत

Friday, October 24, 2025 - 21:06
Updated: 12 months ago
0
बिहार चुनाव में स्टार प्रचारक बने धर्मेन्द्र का हुआ स्वागत

फतेहपुर (आरएनआई) बिहार चुनाव में लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास किसान प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र मिश्रा को एनडीए के स्टार प्रचारक बनाए जाने पर जिला बार एसोसिएशन के पूर्व महामंत्री आशीष गौड़ के बस्ते पर अधिवक्ताओं ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। अधिवक्ताओं ने कहा कि जिस तरीके से धर्मेन्द्र मिश्रा का कद बढ़ाया गया है इससे जिले के अधिवक्ता उत्साहित हैं। इस दौरान तमाम अधिवक्ताओं ने धर्मेंद्र मिश्रा एडवोकेट का माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया।
 
बिहार चुनाव के स्टार प्रचारक धर्मेंद्र मिश्रा एडवोकेट ने कहा कि जिस तरीके से अधिवक्ताओं ने उनका स्वागत किया है इसे वह कभी नहीं भूल पाएंगे और बिहार चुनाव में पूरी तन्मयता से लगकर ज्यादा से ज्यादा सीटें जिताने के लिए वहां प्रचार करेंगे और एनडीए गठबंधन एक बार फिर से विजई होगा। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष नगरपालिका अजय अवस्थी एडवोकेट, विजय सिंह यादव, आशीष गौड़, पूर्णेन्दु अग्निहोत्री, हरिनारायण दीक्षित, पीयूष दीक्षित हरिओम द्विवेदी, प्रेम शंकर त्रिवेदी, शिव प्रताप सिंह, ध्रुव कुमार बाजपेई, शिवकुमार अग्निहोत्री, ललित मिश्रा, अजलान अहमद, कुंवर अरुण कुमार, गणेश तिवारी, आशुतोष शुक्ला, शिवम गौड़, रश्मि रस्तोगी, आशीष त्रिपाठी, रवि प्रताप, शिवम अग्निहोत्री, संदीप शुक्ला सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User