एसवीएम में 23वां क्षेत्रीय विज्ञान मेला शुरू, 49 जिलों से 550 प्रतिभागी अपने विज्ञान मॉडल का करेंगे प्रदर्शन

Friday, October 24, 2025 - 21:06
Updated: 12 months ago
0
एसवीएम में 23वां क्षेत्रीय विज्ञान मेला शुरू, 49 जिलों से 550 प्रतिभागी अपने विज्ञान मॉडल का करेंगे प्रदर्शन

फतेहपुर (आरएनआई) 23 वें क्षेत्रीय विज्ञान मेले का शुभारंभ शुक्रवार को सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज वीआईपी रोड में हुआ। अतिथि महानुभावों ने दीप प्रज्जवलन कर मेले का शुभारंभ किया। विद्यालय प्रधानाचार्य नरेंद्र सिंह ने आए हुए अतिथियों का परिचय कराया। प्रधानाचार्य ने कहा कि तीन दिनों तक चलने वाले मेले में पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के 49 जिलों से आए लगभग 550 प्रतिभागी भैया बहन अपने-अपने प्रदर्श एवं मॉडलों का प्रदर्शन करेंगे।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में विद्या भारती के संगठन मंत्री हेमचंद उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि अखिल भारतीय सह संगठन मंत्री यतींद्र रहे। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि किसी भी व्यक्ति को सफल वैज्ञानिक बनने के लिए जिज्ञासु प्रवृत्ति का होना अति आवश्यक है, कोई भी व्यक्ति जितना अधिक जिज्ञासु होगा वह व्यक्ति उतना ही अधिक कुशल वैज्ञानिक भी होगा। समाज में नवीन तकनीक लाने का श्रेय कुशल वैज्ञानिकों को ही जाता है। विद्या भारती एकमात्र ऐसी संस्था है जो इस तरह के आयोजनों को करके नवीन वैज्ञानिकों को प्रोत्साहित करती है जिसका उद्देश्य समाज में नए अविष्कारों को स्थान देना है। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्या भारती पूर्वी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष दिव्यकांत शुक्ला ने की। उन्होंने अपने अध्यक्षीय भाषण में कहा कि सभी प्रतिभागी पूर्व से ही विजेता है और उन्हें अपनी इस विजेता की आदत को अनवरत बनाए रखना है। विज्ञान मेला में होने वाले आयोजनों की सूचना क्षेत्रीय विज्ञान संयोजक बांके बिहारी पांडे ने दी। कार्यक्रम में फतेहपुर विभाग के विभाग प्रचारक शिव शंकर भी उपस्थित रहे।  कार्यक्रम के अंत में विद्या भारती कानपुर प्रांत के प्रदेश निरीक्षक अयोध्या प्रसाद ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User