बिहार के इस जेल में छठ महापर्व की तैयारी : इतने महिला और पुरुष बंदी रखेंगे छठ व्रत

मुजफ्फरपुर : बिहार के मुजफ्फरपुर जेल में छठ महापर्व की तैयारी जेल प्रशासन के द्वारा शुरू कर दी गई है, इस साल भी तकरीबन 96 महिला और पुरुष बंदियों के द्वारा छठ व्रत रखा गया है, सबसे खास ये है की इसबार दो मुस्लिम और एक सिख बंदी भी छठ व्रत रखेंगे. वही छठ महापर्व की तैयारी को लेकर जेल प्रशासन अभी से तैयारी में जुट चुकी है, जेल परिसर में बने तालाब की साफ सफाई और घाटों को तैयार किया जा रहा है. जेल अधीक्षक ब्रजेश सिंह मेहता ने जानकारी देते हुए बताया की इस बार छठ व्रत 47महिला बंदी, 49पुरुष बंदी जिसमे दो मुस्लिम बंदी और एक सिख बंदी के द्वारा किया जायेगा. बिहार और यूपी का सुप्रसिद्ध महापर्व छठ पर्व की तैयारी अंतिम चरण में है, लोक आस्था पर महापर्व चार दिनों तक चलने वाली इस पर्व की शुरुआत नहाए खाए यानी आज की जायेगी. आम हो या खास इस पर्व की तैयारी में जुट चुके है. अब तो न सिर्फ देश के अलग अलग राज्यों में धूमधाम से छठ महापर्व मनाते है बल्कि विदेशों में भी आस्था और विश्वास के साथ छठ पूजा मनाया जाता है.

Tuesday, November 5, 2024 - 08:35
0

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User