अमान महताब को बनाया गया सपा छात्र सभा का जिला सचिव

जौनपुर।जनपद जौनपुर के थाना खेतासराय अंतर्गत पारा कमाल निवासी अमान महताब को समाजवादी छात्र सभा का जिला सचिव नामित किया गया जौनपुर/ जनपद के ग्राम पारा कमाल निवासी अमान महताब को जिला सचिव नामित किया गया, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव के निर्देश पर जिला अध्यक्ष राकेश मौर्या, और समाजवादी के छात्र सभा जिला अध्यक्ष प्रदीप प्रजापति के हाथों नियुक्ति पत्र देकर उन्हें छात्र सभा का जिला सचिव बनाया गया, अमान के छात्र सभा का जिला सचिव मनोनय से जौनपुर के सपा नेताओं ने खुशी जाहिर की और उन्हें बधाई दी है प्राप्त जानकारी अनुसार अमान जनपद के वार्ड नंबर 9 से जिला पंचायत सदस्य से दावेदारी भी पेश कर रहे हैं, आगामी चुनाव में समाजवादी के पोस्टर से जिला पंचायती का चुनाव भी लड़ेंगे, अमान के जिला सचिव बनने की खबर फैलते ही सोशल मीडिया और उनके घर पर चाहने वालों की एक बड़ी भीड़ उनको मुबारकबाद पेश करने पहुंच गई है, मीडिया से बात करते हुए अमान ने कहा कि सबसे पहले मैं प्रदेश अध्यक्ष और जिला अध्यक्ष जी का आभार व्यक्त करता हूं, उन्होंने जो मुझे जिम्मेदारी दी है, उसको पूरा करने का प्रयास करते हुए छात्रों के हित की लड़ाई लड़ने का काम करूंगा, समाजवादी की नीतियों को जन जन पहुंचाने का काम करूंगा

Monday, November 4, 2024 - 22:41
0

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Upendra Kumar Singh

Jaunpur Uttar Pradesh

Comments (0)

User