बिजली के हाईटेंशन तार 11,000 के टूटने से हुई बालिका की मौत पर गहरा दुख प्रकट किया।

Sunday, August 6, 2023 - 18:51
Updated: 3 years ago
0

अयोध्या। (आरएनआई) समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव पूर्व कैबिनेट मंत्री विधायक अवधेश प्रसाद ने मिल्कीपुर क्षेत्र की अमानीगंज ब्लाक के ग्राम कंजी मौजा गरोली में बिजली के हाईटेंशन तार 11,000 के टूटने से हुई बालिका की मौत पर गहरा दुख प्रकट किया श्री प्रसाद ने कहा कि राम अवध पासी की 18 वर्षीय लड़की जो उस हाईटेंशन तार टूटने की चपेट में आकर उसकी दर्दनाक मौत हो गई श्री प्रसाद ने कहा की  ग्रामीण लोगों ने बताया की हाई टेंशन तार बहुत ही जर्जर हालत में थे जिसकी सूचना ग्रामीणों ने बिजली विभाग को दे दिया था लेकिन बिजली विभाग ने ध्यान नहीं दिया जिस के नाते इतनी बड़ी घटना हो गई जिसमें लड़की को अपनी जान गंवानी पड़ी श्री प्रसाद ने प्रदेश सरकार से मांग किया कि कि मृतक के परिजनों को ₹50 लाख की आर्थिक सहायता दी जाए और लापरवाही बरतने वाले के खिलाफ तत्काल कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए श्री प्रसाद ने कहा कि जर्जर हालत में हाईटेंशन तार को तत्काल बदलकर नए तार लगाए जाएं जिससे भविष्य में ऐसी घटना दोबारा न हो श्री प्रसाद ने दुखद परिवार को शोक संवेदना व्यक्त हुए कहा कि इस संकट की घड़ी में इस परिवार के साथ पूरी समाजवादी पार्टी खडी है। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Kumar Mukesh

Senior Journalist, Writer, Anchor

Comments (0)

User