बाली वध के बाद सुग्रीव सेना चली माता सीता की खोज में

Wednesday, October 18, 2023 - 20:32
Updated: 3 years ago
0

सासनी, (आरएनआई) कस्बा में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ चल रहे श्रीरामलीला महोत्सव के दौरान प्रतिदिन रात्रि को मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की लीलाओं का मानसकला मंच कलाकारों द्वारा रामलीला मैदान के विशाल मंच पर निर्देशक हरिगोपाल गुप्ता एंव मुरारी लाल शर्मा के निर्देशन में सफल मंचन किया मंचन किया जा रहा है। मंगलवार को श्री रामलीला मंचन में माता शबरी पर श्री राम की कृपा, हनुमान जी सुग्रीव मिलन, बाली वध, एवं माता सीता खोज का सफल मंचन किया गया।
मंगलवार की देर शाम श्री रामलीला मंचन में कलाकारों द्वारा शुक्रवार रात शहर की मुख्य रामलीला के मंच पर सुग्रीव मैत्री, बाली वध और हनुमान-रावण संवाद का मंचन किया गया। शबरी-राम दर्शन के माध्यम से भगवान की असहायों के प्रति कृपा दृष्टि की प्रस्तुति की गई। जबकि सुग्रीव और राम की मित्रता कराने में हनुमान की भूमिका सराही गई। इस प्रसंग के माध्यम से जनता को सीधे प्रेरणा दी गई कि परस्पर मिलन से दोनों के काम सिद्ध हो जाते हैं। उसके बाद बाली वध लीला करते हुए समझाया गया कि बाली ने अपने छोटे भाई की पत्नी को रखकर दुष्टता का परिचय दिया। इसीलिए भगवान राम ने उसे छिपकर मारा। सुग्रीव ने भी राम के उपकार का बदला चुकाने के लिए अपनी संपूर्ण सेना को सीता की खोज में लगा दिया गया। रामलीला की व्यवस्था में रामलीला कमेटी के कार्यवाहक अध्यक्ष लीलाधर शर्मा, महांमत्री क्रमल वाष्र्णेय, जयप्रकाश माहेश्वरी, प्रकाश चन्द्र शर्मा, सतीश चन्द्र गुप्ता, प्रमोद अग्रवाल, सुधीर अग्रवाल, सुनील वार्णेेय, महीपाल सिंह, ब्रजेश शर्मा, आदि है। सुरक्षा की कमान प्रभारी निरीक्षक केशव दत्त शर्मा, कस्बा इंचार्ज ओपी यादव, अपने दल बल के साथ संभाले हुए थे। वहीं सफाई व्यवस्था की जिम्मेदारी नगर पंचायत कर्मचारी स्वयं निभा रहे थे।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User