गेहूं से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे खाई में पलटा, चालक व क्लीनर घायल

Wednesday, October 18, 2023 - 20:33
Updated: 3 years ago
0
गेहूं से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे खाई में पलटा, चालक व क्लीनर घायल

सिकंदराराऊ, (आरएनआई) गांव बिराबर के पास कासगंज रोड पर गेहूं से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जाकर पलट गया जिससे इसमें बैठे ट्रक ड्राइवर एवं क्लीनर गंभीर रूप से घायल हो गये । जिनको कासगंज के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार कासगंज से गेहूं भरकर एक ट्रक अलीगढ़ जा रहा था जैसे ही यह ट्रक गांव बिराबर के पास पहुंचा तभी अनियंत्रित होकर सड़क के सहारे खड्ड में जा गिरा तथा पलट गया। जिससे चालक रणवीर पुत्र घमंडी लाल निवासी मिरहची एवं क्लीनर बारेलाल निवासी मिरहची गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनो को कासगंज के एक अस्पताल में इलाज हेतु भर्ती कराया गया है।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User