बाबासाहब के लगे पोस्टर फाड़ने वालो को अविलम्ब पकड़ा जाए, जागरूक लोगो की मांग की फिजा न बिगाड़ी जाए

Sunday, April 16, 2023 - 19:00
0
बाबासाहब के लगे पोस्टर फाड़ने वालो को अविलम्ब पकड़ा जाए, जागरूक लोगो की मांग की फिजा न बिगाड़ी जाए

गुना। प्रशासन को तत्काल उन असामाजिक तत्वों को पकड़ कर दंडात्मक कार्यवाही करना चाहिए जिन्होंने डॉ अंबेडकर जी के फोटो फाड़ने का आपराधिक कृत्य किया है। भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती पर गुना शहर में लगाए गए कुछ पोस्टर्स को आज सुबह फटे दिखे, आशंका है कि शनिवार रविवार की दरम्यानी रात को इन्हें फाड़ा गया। यह घटना निंदनीय है। कोई भी राजनैतिक, सामाजिक या धार्मिक संगठन ऐसे कुकृत्यों को समर्थन नहीं देता। गुना शहर के प्रमुख मार्ग पुलिस के सीसीटीवी की नज़र में हैं। इसलिए दोषी को पकड़ना मुश्किल नहीं है। जिसने भी ये पोस्टर फाड़े हैं उनको गिरफ्तार कर उचित कार्यवाही की मांग करते हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User