बाबा सत्यनाथ महोत्सव (दिव्य-भव्य देव दीपावली) का आयोजन 4 से 6 नवम्बर तक

अघोरपीठ बाबा सत्यनाथ मठ, कादीपुर सुल्तानपुर में होगा तीन दिवसीय विशाल मेला, शोभायात्रा और प्रवचन

Oct 31, 2025 - 21:00
 0  675
बाबा सत्यनाथ महोत्सव (दिव्य-भव्य देव दीपावली) का आयोजन 4 से 6 नवम्बर तक

सुल्तानपुर (आरएनआई) अघोरपीठ बाबा सत्यनाथ मठ, अल्दे मऊ, नूरपुर, कादीपुर, सुल्तानपुर में 4 नवम्बर से 6 नवम्बर 2025 तक बाबा सत्यनाथ महोत्सव (दिव्य-भव्य देव दीपावली) का भव्य आयोजन किया जाएगा।
तीन दिवसीय इस धार्मिक उत्सव में विशाल मेला, शोभायात्रा, राष्ट्रीय परिचर्चा, प्रवचन, लोक कला प्रदर्शन, लोक गायन एवं भंडारा का आयोजन होगा।

मठ परिसर में सजावट और दीपोत्सव की भव्य तैयारियां की जा रही हैं। यह कार्यक्रम अघोरपीठ, हरिश्चन्द्र घाट एवं अघोरपीठ बाबा सत्यनाथ मठ के पीठाधीश्वर कपाली बाबा के सानिध्य में संपन्न होगा।

इस अवसर पर देश भर से श्रद्धालु, साधु-संत और भक्त बड़ी संख्या में पहुंचकर बाबा सत्यनाथ के दिव्य दर्शन करेंगे तथा भक्ति, भजन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेंगे। आयोजन समिति ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे इस तीन दिवसीय महोत्सव में शामिल होकर दिव्य देव दीपावली का आनंद लें।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.