बाटलिंग प्लांट में निकलते ट्रक में लगी आग, मौके पर पहुंचा अग्निशमन दल और आग पर पाया काबू
इंडियन ऑइल कार्पोरेशन लिमिटेड गुना बोट्ट्लिंग प्लांट मे कलेक्टर की उपस्थित में (मॉक ड्रिल ) आपातकालीन प्रतिक्रिया का किया गया अभ्यास।
गुना (आरएनआई) कलेक्टर डॉ. सतेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में आज एक ईमरजेंसी रेस्पोंस मॉक ड्रिल लेवल-III, इंडियन ऑइल कार्पोरेशन लिमिटेड गुना बोट्ट्लिंग प्लांट मे एवं गुना बोट्ट्लिंग प्लांट के मुख्य प्लांट प्रबन्धक, सुधीर नन्दा की उपस्थिति में आयोजित की गई।
इस दौरान गुना बोट्ट्लिंग प्लांट के ट्रक पार्किंग क्षेत्र में जब एलपीजी ट्रक चालक अपने ट्रक को पार्क कर रहा था, तब ट्रक के मैनिफोल्ड से लीक होने के कारण आग लगने का दृश्य (Scenario) बनाया गया। आग तेजी से ट्रक के ईंधन टैंक में फैल गई और फिर बल्क टैंकर बुलेट स्टोरेज और आस-पास के ट्रकों तक पहुंच गई। लीक और आग को देखते हुए, गुना बोट्ट्लिंग प्लांट के जीरो गेट सुरक्षा गार्ड द्वारा वॉकी टॉकी के माध्यम से संदेश भेजा गया। संदेश प्राप्त होते ही प्लांट के कंट्रोल रूम द्वारा आपातकालीन शटडाउन (ESD) सक्रिय किया गया जिसके फलस्वरूप प्लांट के सभी उपकरण स्वतः बंद हो गए। CIC के निर्देशों के अनुसार आग को बुझाने के लिए सबसे पहले एक DCP फायर एक्सटिंग्विशर ऑपरेट किया गया, और फिर एक वॉटर मॉनिटर और एक डबल हाइड्रेंट मे होज लगाकर आग पर काबू पाने की कोशिश की गयी, साथ ही अग्निशामकों के लिए कर्टेन नोजल का संचालन किया गया।

गुना बोट्ट्लिंग प्लांट के म्यूचुअल एड सदस्यों M/s GAIL(I) Ltd और M/s NFL ने अपने फायर टेंडर्स के साथ रिपोर्ट किया और CIC के निर्देशों के अनुसार अग्निशामक प्रयास शुरू किए। प्लांट, म्यूचुअल एड सदस्यों और जिला प्रशाशन की मदद से आग पर काबू पा लिया गया।
इस ड्रिल में एडीएम गुना अखिलेश जैन, एसडीएम राघोगढ़ विकास कुमार आनंद, तहसीलदार गजेंद्र सिंह, नायब तहसीलदार, राघोगढ़ श्रीमती रेणु कांस लीवाल, एमपी राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के प्रतिनिधि,
उप निदेशक, औद्योगिक सुरक्षा और cmho स्वास्थ्य, सीएमओ, गुना, कमांडेंट, SDERF, इंटेलिजेंस ब्यूरो, गुना, थाना इंचार्ज, विजयपुर नगर पालिका, राघोगढ़ उपस्थित रहे।
आग पर काबू पा लेने के पश्चात, प्लांट के एक कर्मचारी द्वारा SCABA और फायर प्रॉक्सिमिटी सूट पहनकर लोवर एक्सप्लोसिव लिमिट (LEL) की जांच की गयी और LEL जीरो पाया गया इसके बाद कलेक्टर और जिला मजिस्ट्रेट (CIC) ने ऑल क्लियर का आदेश दिया । इसके बाद, प्लांट द्वारा इलेक्ट्रिकल ऑल क्लियर सायरन दिया।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)