बाइक सवारों ने दिनदहाड़े महिला से लूटा मंगलसूत्र

Sunday, September 7, 2025 - 20:43
Updated: 1 year ago
0
बाइक सवारों ने दिनदहाड़े महिला से लूटा मंगलसूत्र

खागा, फतेहपुर (आरएनआई) खखरेरू थाना क्षेत्र में अपराधियों का खौफ लगातार बढ़ता जा रहा है। थाना क्षेत्र के पौली गांव में एक महिला से दिनदहाड़े मंगलसूत्र छीनने की घटना ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

जानकारी के अनुसार पीड़ित महिला अपने खेत में पशुओं के लिए घास लेने गई थी। इसी दौरान अचानक बाइक सवार दो अज्ञात युवक पहुंचे और महिला को निशाना बनाते हुए उसका मंगलसूत्र झपट लिया। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों बदमाश मौके से फरार हो गए। महिला के शोर मचाने पर ग्रामीण एकत्रित हुए, लेकिन तब तक आरोपी दूर निकल चुके थे। स्थानीय लोगों का कहना है कि थाना क्षेत्र में पिछले कई दिनों से लगातार बाइक सवार चोर सक्रिय हैं। एटीएम बूथ से लेकर सुनसान रास्तों और खेतों तक में वे वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। बावजूद इसके पुलिस की गश्त व्यवस्था और कार्रवाई पर सवाल उठ रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस केवल कागजी कार्रवाई तक सीमित है, जबकि अपराधी खुलेआम घूम रहे हैं। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से गांव के लोगों में गहरी नाराजगी और भय का माहौल है। लोगों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर क्षेत्र में गश्त तेज की जाए, ताकि इस तरह की घटनाओं पर रोक लग सके। इस घटना से साफ है कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था पर सवालिया निशान खड़े हो गए हैं और आमजन अपनी सुरक्षा को लेकर खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User