बरेली जाने से पहले ही सपा डेलीगेशन पर ‘नो एंट्री’, नेता विपक्ष माता प्रसाद पांडे हाउस अरेस्ट; सांसद बर्क व अन्य नेताओं के घरों पर भी पुलिस पहरा

Oct 4, 2025 - 10:35
 0  216
बरेली जाने से पहले ही सपा डेलीगेशन पर ‘नो एंट्री’, नेता विपक्ष माता प्रसाद पांडे हाउस अरेस्ट; सांसद बर्क व अन्य नेताओं के घरों पर भी पुलिस पहरा

लखनऊ (आरएनआई) उत्तर प्रदेश में बरेली की घटनाओं को लेकर समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल सोमवार को दौरे पर जाने वाला था, लेकिन प्रशासन ने इसे रोक दिया। यूपी विधानसभा में नेता विपक्ष माता प्रसाद पांडे को उनके लखनऊ स्थित आवास पर ही नज़रबंद (House Arrest) कर दिया गया। वहीं सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क के घर के बाहर भी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। इसके अलावा इकरा और मलिक सहित कई अन्य सपा नेताओं को भी रोका गया है।

प्रशासन ने लगाया रोक, सपा बोली- "आवाज़ दबाने की कोशिश"

सपा नेता माता प्रसाद पांडे ने बताया कि उन्हें बरेली जाने से रोकने के लिए पुलिस ने नोटिस दिया और कहा गया कि “आप घर से बाहर नहीं निकल सकते।” बाद में बरेली डीएम का पत्र भी आया, जिसमें साफ लिखा था कि “आपके आने से माहौल खराब हो सकता है, इसलिए आप यहां न आएं।”

सपा नेताओं का आरोप है कि सरकार “जनसुविधाओं और पुलिस ज्यादती” के खिलाफ उनकी आवाज़ उठाने से डर रही है। वहीं प्रशासन का कहना है कि यह फैसला कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए लिया गया है।

बरेली में क्या है मामला?

सपा की ओर से जारी बयान के अनुसार, 26 सितंबर को जुमे की नमाज के बाद मुस्लिम समाज के लोग अपनी समस्याओं को लेकर डीएम को ज्ञापन देने जा रहे थे, लेकिन रास्ते में पुलिस और PAC ने उन पर लाठीचार्ज कर दिया, जिसमें कई लोग घायल हो गए।

इस घटना के बाद क्षेत्र में तनाव बढ़ गया और “I Love Mohammad” विवाद को लेकर हालात संवेदनशील बने हुए हैं।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.