बढ़ रही बेचैनी, हो रही घबराहट, ब्लड प्रेशर पर भी असर, बेतहाशा गर्मी के कारण जनजीवन पर मौसम का कहर

Friday, June 13, 2025 - 22:26
Updated: 1 year ago
0
बढ़ रही बेचैनी, हो रही घबराहट, ब्लड प्रेशर पर भी असर, बेतहाशा गर्मी के कारण जनजीवन पर मौसम का कहर

फतेहपुर (आरएनआई) तेज धूप और गर्मी की जुगलबंदी से सेहत नासाज हो रही है। उल्टी-दस्त, सिरदर्द, पेट के रोगियों की बढ़ती तादाद के साथ घबराहट और बेचौनी की समस्या भी सिर उठा रही है। तेज धूप से ब्लड प्रेशर भी अप डाउन हो रहा है। लोगों की सेहत पर असर डाल रहा है।

जिला अस्पताल की ओपीडी में रोजाना हजार के आसपास मरीज आ रहे हैं। इनमें 15 फीसदी मरीज मौसम जनित बीमारियों से पीड़ित हैं। इमरजेंसी में भी यही हालात हैं। ज्यादातर मरीजों में सिरदर्द, उल्टी-दस्त, घबराहट, पसीना अधिक आने और शरीर में पानी की कमी की दिक्कत मिल रही है। कई मरीजों का रक्तचाप भी ठीक नहीं है। शुक्रवार अचानक पेट दर्द के साथ चक्कर आने पर कई मरीजों को भर्ती कराया गया। जिला अस्पताल के फिजीशियन डॉ. केके पांडेय ने बताया कि धूप और गर्मी में काम करने से लोगों की हालत ज्यादा खराब हो रही है। बकौल चिकित्सक, अनावश्यक बाहर न निकलें तो बेहतर रहेगा। पेय पदार्थों का सेवन करते रहें, वहीं कोई असहजता दिखे तो डॉक्टर से संपर्क करें।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User