ताजियादार व अलमदारों की समस्याओं को किया दर्ज, मोहर्रम पर्व से पहले अधिकारियों के समक्ष रखी जाएंगी समस्याएं

Friday, June 13, 2025 - 22:24
Updated: 1 year ago
0
ताजियादार व अलमदारों की समस्याओं को किया दर्ज, मोहर्रम पर्व से पहले अधिकारियों के समक्ष रखी जाएंगी समस्याएं

फतेहपुर (आरएनआई) शहर के बाकरगंज स्थित मन्ना मियां की बकरी बाजार में ताजिया व अलम इंतेजामिया कमेटी की बैठक आयोजित हुई। जिसमें मोहर्रम के जुलूस के सुचारू रूप से संचालित करने को लेकर जहां चर्चा की गई वहीं ताजियादार व अलमदारों की समस्याओं को दर्ज करके पर्व से पहले अधिकारियों के समक्ष समस्याएं रखे जाने का निर्णय लिया गया।

बैठक की अध्यक्षता कमेटी के अध्यक्ष चौधरी मोईन राईन ने की। मुख्य अतिथि के रूप में शहरकाजी सैय्यद सईदुल इस्लाम अब्दुल्ला ने शिरकत की। बैठक में सभी ताजियादार व अलमदारों ने शिरकत की। बैठक को संबोधित करते हुए अध्यक्ष ने कहा कि सभी ताजियादार व अलमदार निर्देशों पर अमल करते हुए निर्धारित मार्ग से ही ताजिया व अलम जुलूस निकालें। कोई नई परंपरा का निर्वहन न करें। उन्होने प्रत्येक ताजियादार व अलमदार की समस्याओं को भी दर्ज करने का काम किया। उन्होने कहा कि मोहर्रम पर्व से पहले सभी समस्याओं का निस्तारण कराने के लिए अधिकारियों के समक्ष रखा जाएगा। बैठक में शहरकाजी के पुत्र अली, मोहम्मद आसिफ एडवोकेट, जनरल सेक्रेटरी वारिस उद्दीन, मीडिया प्रभारी कफील अहमद, उपाध्यक्ष बऊआ, शब्बीर, फरीद, रियाज के अलावा सभी ताजियादार व अलमदार भी मौजूद रहे।


Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User