बजरंगगढ़ रोड पर बस ने गायों को मारी टक्कर, एक की मौत, लोगों ने बस रोकी

Nov 6, 2025 - 21:09
Nov 6, 2025 - 21:14
 0  54

गुना (आरएनआई) बजरंगगढ़ रोड पर गुरुवार सुबह एक तेज रफ्तार बस ने सड़क पर घूम रही गायों को टक्कर मार दी। हादसे में एक बछड़े की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई गायें घायल हो गईं। घटना के बाद लोगों में काफी आक्रोश फैल गया। बताया जाता है कि बस चालक बस क्रमांक एमपी 40 पी 0198 को तेज रफ्तार में चलाते हुए मूलसिंह दादा भाई की कोठी के सामने गायों के बीच से निकालने की कोशिश कर रहा था, तभी यह हादसा हुआ।

स्थानीय लोगों ने बस को रोकने की कोशिश की, लेकिन चालक बस को लेकर आगे निकल गया। इसके बाद लोगों ने मोटरसाइकिल से पीछा कर बायपास पर बस को रोका। गुस्साई भीड़ ने यात्रियों को नीचे उतारकर बस के कांच फोड़ दिए और चालक को भी पकड़ लिया। इससे मौके पर हंगामा और करीब एक घंटे तक लंबा जाम लग गया। सूचना देने के बाद भी पुलिस देर से पहुंची। बाद में पुलिस ने स्थिति को काबू में करते हुए बस को थाने ले जाया और आगे की कार्रवाई शुरू की।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0