अधिकारियों ने जनप्रतिनिधियों संग की गोष्ठी, जिले की समस्याओं पर की विस्तृत चर्चा

Jun 12, 2025 - 19:35
Jun 12, 2025 - 19:47
 0  54
अधिकारियों ने जनप्रतिनिधियों संग की गोष्ठी, जिले की समस्याओं पर की विस्तृत चर्चा

फतेहपुर (आरएनआई) जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार व पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह ने कलेक्ट्रेट में जनपदीय जनप्रतिनिधियों के साथ गोष्ठी कर क्षेत्र व जनपद से संबंधित समस्याओं के बारे में विस्तृत चर्चा करते हुए प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध निस्तारण हेतु संबंधित को आवश्यक निर्देश दिए।

गोष्ठी में जिला पंचायत अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह, सांसद नरेश उत्तम पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल, बिंदकी विधायक जयकुमार सिंह जैकी, खागा विधायक कृष्णा पासवान, जहानाबाद विधायक राजेन्द्र सिंह पटेल, हुसैनगंज विधायक ऊषा मौर्या, सदर विधायक चन्द्र प्रकाश लोधी सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। जनप्रतिनिधियों से अधिकारियों से कहा कि जिले की मूलभूत समस्याओं का निस्तारण किया जाए। बिजली संकट को लेकर भी अधिकारियों से वार्ता की। जिस पर अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि विद्युत विभाग के उच्चाधिकारियों से बात करके जल्द ही निस्तारण कराया जाएगा।


Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0