बंद मकान में 30 लाख की चोरी, पुलिस जांच पड़ताल में जुटी, रात्रि में चोरों ने किचन में खाना बनाकर खाया

Jun 28, 2026 - 17:34
Jun 28, 2026 - 21:23
 0  135
बंद मकान में 30 लाख की चोरी, पुलिस जांच पड़ताल में जुटी, रात्रि में चोरों ने किचन में खाना बनाकर खाया

शाहाबाद हरदोई। शाहाबाद कोतवाली के खेड़ा बीबी जयी मोहल्ले में एक बंद पड़े मकान से लगभग 30 लाख रुपए का जेवर और कीमती सामान चोरों ने हाथ साफ कर दिया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर साक्ष्य संकलित किये हैं। घटना से मोहल्ले में दहशत व्याप्त है। शाहाबाद कोतवाली के मोहल्ला खेड़ा बीवी जयी निवासी आसिफ खां पुत्र खान मियां उर्फ अब्दुल रहमान रिटायर्ड ट्यूबवेल ऑपरेटर हैं। फरवरी माह में चौक मोहल्ले में एक्सीडेंट होने के कारण आसिफ खां का लखनऊ के प्राइवेट हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान घर के सभी सदस्य अस्पताल में रहे। चार माह में ज्यादातर घर बंद था। रविवार को पूर्वान्ह 11:00 उनकी पत्नी अपने घर आई तो उन्होंने जब ताला खोला तो दंग रह गई । अंदर के सभी ताले टूटे हुए थे। सेफ और अलमारी तथा बक्से भी टूटे पाए गए । तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पाकर प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार राय मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। आसिफ खां के भाई ने बताया डेढ़ लाख की नकदी सहित लगभग 25 से 30 लाख रुपए की चोरी हुई है। सारा सामान और जेवर चोर ले गए हैं। फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य संकलित किये हैं। चोरों ने खाना बनाकर खाया आसिफ खां के घर में चोरी की घटना को अंजाम देने वाले चोर इतने बेफिक्र थे कि उन्होंने चोरी की घटना को अंजाम देने के बाद किचन का ताला तोड़कर आराम से खाना बनाया और खाया। ऐसा लग रहा था उन्हें मालूम है कि यहां कोई आने वाला नहीं है। जूठे बर्तन और सब्जियां इस बात की गवाही दे रहे थे। मोहल्ले के दागी युवकों पर शक मोहल्ले के कुछ दागी और बदनाम युवकों को पुलिस ने हिरासत में दिया है जिनसे पूछताछ की जा रही है। उम्मीद है कि इस बड़ी चोरी में आसपास के लोग ही शामिल होंगे। ऐसा पुलिस का मानना है। प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार राय ने कहा जल्द ही चोरी का खुलासा किया जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0