बंगाल दिवस पर नई सियासत: CM शुभेंदु अधिकारी का बड़ा फैसला, अब 20 जून को होगा आधिकारिक आयोजन
शुभेंदु अधिकारी के मुख्यमंत्री बनने के बाद पश्चिम बंगाल में अब प्रतीकों और ऐतिहासिक तारीखों को लेकर नई राजनीतिक बहस शुरू हो गई है। राज्य सरकार ने ‘पश्चिम बंगाल दिवस’ मनाने की तारीख बदलने का फैसला किया है। पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने जहां बंगाली नववर्ष ‘पोइला बैसाख’ को बंगाल दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया था, वहीं नई सरकार अब 20 जून को आधिकारिक ‘पश्चिम बंगाल दिवस’ घोषित करने की तैयारी में है।
मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने शनिवार को कहा कि 20 जून 1947 बंगाल के इतिहास का बेहद महत्वपूर्ण दिन था। इसी दिन बंगाल विधानसभा के विधायकों ने मतदान कर भारत के साथ रहने और विभाजन के पक्ष में फैसला लिया was। उनका कहना है कि यह केवल एक तारीख नहीं, बल्कि पश्चिम बंगाल के भारत का हिस्सा बने रहने की ऐतिहासिक पहचान है। सरकार जल्द ही इस प्रस्ताव को कैबिनेट और विधानसभा में पेश करेगी।
इस फैसले को राजनीतिक रूप से भी काफी अहम माना जा रहा है। नई सरकार इसे बंगाल के गठन और भारत की एकता से जोड़कर देख रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उस दौर में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी समेत कई नेताओं ने पश्चिम बंगाल ko भारत में बनाए रखने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी, जिन्हें अब आधिकारिक सम्मान दिया जाएगा।
शपथ ग्रहण के बाद मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी भवानीपुर स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आवास भी पहुंचे, जहां उन्होंने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने स्वामी प्रणवानंद के योगदान का भी उल्लेख किया और कहा कि इन महापुरुषों के प्रयासों से पश्चिम बंगाल की पहचान और अस्तित्व सुरक्षित रह सका।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



