बंगाल चुनाव से पहले बड़ा फेरबदल: 173 थानेदारों का तबादला, बीडीओ स्तर पर भी व्यापक बदलाव

Monday, March 30, 2026 - 11:28
0
बंगाल चुनाव से पहले बड़ा फेरबदल: 173 थानेदारों का तबादला, बीडीओ स्तर पर भी व्यापक बदलाव

नई दिल्ली (आरएनआई) पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले चुनाव आयोग ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 173 थानेदारों (ओसी और आईसी) का तबादला कर दिया है। इसके साथ ही बीडीओ स्तर पर भी व्यापक बदलाव किए गए हैं। आयोग का कहना है कि इन कदमों का उद्देश्य चुनाव प्रक्रिया को पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी बनाना है।

चुनाव आयोग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, राज्य के विभिन्न जिलों में लंबे समय से तैनात पुलिस अधिकारियों को हटाकर नई जगहों पर भेजा गया है, ताकि स्थानीय प्रभाव को कम किया जा सके और चुनाव पर किसी प्रकार का असर न पड़े। इस सूची में कोलकाता पुलिस के 31 अधिकारी भी शामिल हैं।

इस फेरबदल में भवानीपुर और नंदीग्राम जैसे महत्वपूर्ण विधानसभा क्षेत्रों के अधिकारी भी शामिल हैं। भवानीपुर सीट पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और उनके पूर्व सहयोगी शुभेंदु अधिकारी के बीच मुकाबला होने की संभावना के चलते यह सीट खास चर्चा में है। नए आदेश के तहत सौमित्र बसु को भवानीपुर थाने का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है। इसके अलावा हल्दिया, कोलाघाट, एगरा और पटाशपुर जैसे क्षेत्रों में भी नए अधिकारियों की तैनाती की गई है।

पुलिस विभाग के साथ-साथ प्रशासनिक स्तर पर भी बदलाव किए गए हैं। पूर्व मेदिनीपुर जिले में 14 ब्लॉक डेवलपमेंट ऑफिसर (बीडीओ) का तबादला किया गया है, जिनमें नंदीग्राम के अधिकारी भी शामिल हैं। इससे पहले भी आयोग 18 जिलों में 83 बीडीओ और सहायक रिटर्निंग अधिकारियों का ट्रांसफर कर चुका है। यह फेरबदल कूचबिहार से लेकर दक्षिण 24 परगना तक कई जिलों में किया गया है।

इस कार्रवाई को लेकर राज्य सरकार और केंद्र के बीच राजनीतिक तनाव भी देखने को मिल रहा है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पहले ही इस तरह के तबादलों को लेकर सवाल उठा चुकी हैं और आरोप लगाया है कि ये कदम राजनीतिक उद्देश्य से प्रेरित हैं।

गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल की 294 विधानसभा सीटों पर मतदान 23 और 29 अप्रैल को दो चरणों में होगा, जबकि मतगणना 4 मई को की जाएगी।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User