बंगाल की खाड़ी में 4.6 तीव्रता का भूकंप, समुद्र के भीतर हिला धरातल; किसी नुकसान की खबर नहीं

Tuesday, June 2, 2026 - 11:41
0
बंगाल की खाड़ी में 4.6 तीव्रता का भूकंप, समुद्र के भीतर हिला धरातल; किसी नुकसान की खबर नहीं

बंगाल की खाड़ी में मंगलवार सुबह 4.6 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया, जिससे समुद्री क्षेत्र में हलचल महसूस की गई। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के अनुसार, भूकंप सुबह 7:43 बजे आया और इसका केंद्र समुद्र के भीतर 10 किलोमीटर की गहराई पर स्थित था।

एनसीएस के मुताबिक, भूकंप का केंद्र 14.027 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 93.132 डिग्री पूर्वी देशांतर पर था। विशेषज्ञों के अनुसार 10 किलोमीटर की गहराई पर आने वाले भूकंप उथली श्रेणी में आते हैं, जिनके झटके अपेक्षाकृत अधिक महसूस किए जा सकते हैं।

फिलहाल इस भूकंप से किसी तरह के जान-माल के नुकसान या सुनामी जैसी स्थिति की कोई सूचना नहीं मिली है। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

गौरतलब है कि इससे पहले 11 फरवरी 2026 को भी बंगाल की खाड़ी में 4.3 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया था। उस भूकंप का केंद्र भी 10 किलोमीटर की गहराई पर स्थित था। लगातार आ रही भूकंपीय गतिविधियों के चलते वैज्ञानिक क्षेत्र की भूगर्भीय गतिविधियों पर विशेष निगरानी रख रहे हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User