फ्लैगशिप परियोजनाओं पर शाहजहांपुर जिले की मासिक समीक्षा बैठक संपन्न

Saturday, September 9, 2023 - 20:05
Updated: 3 years ago
0
फ्लैगशिप परियोजनाओं पर शाहजहांपुर जिले की मासिक समीक्षा बैठक संपन्न

शाहजहांपुर। आज मुख्य विकास अधिकारी श्री एसबी सिंह की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में सी०एम० बैशबोर्ड पर प्रदर्शित फ्लैगशिप परियोजनाओं पर जिले की समग्र मासिक रैंक की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि प्रदेश सरकार के विभिन्न विभागों द्वारा प्रदान की जा रही सेवाओं को आमजन तक समयबद्ध, गुणवत्तापरक एवं पारदर्शी ढंग से उपलब्ध कराना शासन की प्राथमिकता है। इस हेतु विभिन्न विभागों द्वारा सेवाओं,योजनाओं ,परियोजनाओं का अनुश्रवण माननीय मुख्य मंत्री जी के स्तर से किये जाने हेतु विकसित मुख्य मंत्री कमाण्ड सेन्टर में सी०एम० डैशबोर्ड पर विभागीय पोर्टलों के इन्टीग्रेशन के माध्यम से विभागों द्वारा डाटा उपलब्ध कराया जा रहा है। उक्त डैशबोर्ड पर शासन की प्राथमिकताओं के अनुसार चिन्हित फ्लैगशिप परियोजनाओं में जनपद के अधिकारियों द्वारा माह जुलाई 2023 में किये गये प्रदर्शन के आधार पर जनपद की मासिक रैंक 62 वीं प्राप्त हुई है, जो कि असन्तोषजनक है।
मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि सीएम डैशबोर्ड पर जनपद की रैंकिंग 62 वीं प्राप्त हुई है। जो कि चिंता का विषय है। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि अपने कार्यालय से संबंधित रिपोर्ट अवश्य देखें। बैठक के दौरान सीएम डैशबोर्ड कार्य प्रणाली से सभी अधिकारियों को अवगत कराते हुए बताया गया कि सभी विभागों द्वारा संचालित फ्लैगशिप योजनाओं में गुणवत्तापूर्ण सुधार किया जाना अति आवश्यक है। उन्होंने कहा कि विभागों द्वारा फीड किए गए डाटा की विभागीय स्तर, निदेशालय स्तर, मंडल स्तर तथा जनपद स्तर पर समीक्षा की जाएगी। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि यदि किसी कारणवश प्रगति प्रभावित होती है तो इसका कारण स्पष्ट होना चाहिए। उन्होंने निर्देशित किया कि सभी संबंधित अधिकारी अपने विभाग से संबंधित प्राप्त ग्रेडिंग के अनुसार संबंधित योजना में सुधार करना सुनिश्चित करें। साथ ही उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि पोर्टल पर फीड किया जाने वाला डाटा शुद्ध, सुव्यवस्थित हो तथा समय बद्ध तरीके से उसे फीड किया जाना सुनिश्चित करें।
बैठक के दौरान अपर जिलाधिकारी प्रशासन श्री संजय कुमार पाण्डेय, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ आर के गौतम , एसपी ग्रामीण श्री संजीव वाजपेयी सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User