फॉरएवर स्टार इंडिया ने राष्ट्रीय स्तर पर ‘फॉरएवर सुपर हीरो अवार्ड’ से प्रतिभाओं को सम्मानित किया
जयपुर (आरएनआई) फॉरएवर स्टार इंडिया द्वारा भव्य अवार्ड शो का आयोजन किया गया। समारोह में शिक्षा, स्वास्थ्य, वाणिज्य, प्रौद्योगिकी, कानून, सामाजिक सेवा और कला के क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया। इसी कड़ी में विभिन्न कार्यक्षेत्रों में सफलता प्राप्त करने पर योग्य व्यक्तियों को फॉरएवर सुपर हीरो अवार्ड से किया सम्मानित किया गया। अवार्ड विजेताओं ने बताया की सुपर हीरो अवार्ड वास्तविक तौर पर सम्मान और पहचान के मतलब को पूरी तरह से सार्थक बना रहा है। फॉरएवर स्टार इंडिया के संस्थापक और सीईओ राजेश अग्रवाल ने बताया की फॉरएवर स्टार इंडिया हर महीने 70 से अधिक श्रेणियों में प्रतिभाशाली लोगों को पुरस्कारों के लिए नामांकित करता है। नामांकित व्यक्तियों को एक यूनीक आईडी देकर उन्हें गूगल पर सूचीबद्ध किया जाता है जिससे उनकी उपलब्धियों को अन्तर्राष्ट्रीय पहचान मिलती है और उनके सफलता के रिकॉर्ड को भविष्य के लिए संरक्षित किया जाता है। पुरस्कारों का मुख्य उद्देश्य सफलता को सम्मानित करके वैश्विक पहचान दिलाना एवं लोगों को राष्ट्र की प्रगति में योगदान देने के लिए प्रेरित करना हैं। सुपर हीरो अवार्ड सम्मान पाने वालों में गौरव सक्सेना (कानपुर) डॉ. पंकज पालीवाल (अलीगढ़) डॉ. मुकेश पंचोली (जयपुर) टी. सीताराम शास्त्री ज्योतिषी (हैदराबाद) कार्तिक राजा कर्णन (सेलम ईस्ट) डॉ. चित्तरंजन बरुआ (गुवाहाटी) हरी बालाजी वी.आर (चेन्नई) राम दुआ (लुधियाना) और मोहित मित्तल (सिरसा) के नाम प्रमुख रूप से शामिल रहे।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
13
Dislike
0
Love
4
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
4

