फतेहपुर में नवमनोनीत प्रदेश उपमहामंत्री अजीत सिंह का भव्य स्वागत

Wednesday, September 24, 2025 - 20:27
Updated: 1 year ago
0
फतेहपुर में नवमनोनीत प्रदेश उपमहामंत्री अजीत सिंह का भव्य स्वागत

फतेहपुर (आरएनआई) शहर के सिविल लाइंस निवासी अजीत सिंह सीनियर टीबी ट्रीटमेंट सुपरवाइजर को उत्तर प्रदेश क्षय रोग उपचार पर्यवेक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष करूणा शंकर मिश्रा ने प्रदेश उपमहामंत्री मनोनीत किया। उन्हें जैसे ही मनोनीत किया गया उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। जिस पर जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ निशात शहाबुद्दीन व डॉ अनुराग श्रीवास्तव चेयरमैन व कार्यकारिणी सदस्य इंडियन रेडक्रास सोसाइटी उत्तर प्रदेश ने पगड़ी पहनाकर माल्यार्पण व शाल भेंट किया तथा मुंह मीठा कराकर शुभकामनाएं दी गई। इस अवसर पर टीबी विभाग से प्रशांत चतुर्वेदी, गोरेलाल, प्रवीण कुमार, राकेश कुमार, विष्णुबाबू श्रीवास्तव, अभिनव श्रीवास्तव ने भी माल्यार्पण कर शुभकामनाएं दी।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User