फतेहपुर में अमर शहीद गणेश शंकर विद्यार्थी की जयंती धूमधाम से मनाई, पत्रकारों और समाजसेवियों ने दी श्रद्धांजलि

Sunday, October 26, 2025 - 21:02
Updated: 12 months ago
0
फतेहपुर में अमर शहीद गणेश शंकर विद्यार्थी की जयंती धूमधाम से मनाई, पत्रकारों और समाजसेवियों ने दी श्रद्धांजलि

फतेहपुर (आरएनआई) अमर शहीद स्वतंत्रता सेनानी व पत्रकार पुरोधा गणेश शंकर विद्यार्थी की जयंती रविवार की सुबह धूमधाम से मनाई गई। जयंती के अवसर पर सर्वप्रथम जिला पत्रकार एसोसिएशन संघ के पत्रकारों ने शहर के विद्यार्थी चैराहे पर स्थित गणेश शंकर विद्यार्थी के प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दी। इसके बाद शहर के तांबेश्वर मंदिर के पास स्थित एक गेस्ट हाउस में विचार गोष्ठी समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एसपी अनूप कुमार सिंह ने शिरकत की। साथ ही विशिष्ट अतिथि की भूमिका में वरिष्ठ पत्रकार संजीव माथुर के साथ एसीएमओ डॉ. पीके सिंह भी मौजूद रहे।
 
कार्यक्रम की अध्यक्षता डा. सुहैल अहमद सिद्दीकी व संचालन जिला पत्रकार संघ के अध्यक्ष अजय भदौरिया ने की। कार्यक्रम का समापन अध्यक्षीय संबोधन करते हुए सोहैल अहमद सिद्दीकी ने किया। कार्यक्रम में मौजूद जिले भर के सैकड़ों पत्रकारों को मंचासीन उक्त लोगों ने गणेश शंकर विद्यार्थी के संघर्ष भरे जीवन और उनकी क्रांतिकारी लेखनी की विस्तार से चर्चा करते हुए उनके पद चिन्हों पर चलने का मूल मंत्र दिया। समारोह को संबोधित करते हुए एसपी ने कहा कि देश की आजादी में सबसे अहम भूमिका क्रांतिकारी व पत्रकार पुरोधा गणेश शंकर विद्यार्थी की रही। वही बताया कि अंग्रेजों से देश को आजाद कराने में अधिवक्ताओं के साथ लेखकों ने भी अहम रोल अदा किया। उन्होंने इस दौरान पुलिस और पत्रकारों को एक दूसरे का पूरक बताया और लोगों से सहयोग की भी अपील की। संघ की तरफ से पीड़ितों को त्वरित न्याय दिलाने वाले कुछ विशेष पुलिस कर्मियों को पुलिस पदक सम्मान से नवाजा गया। इसके साथ ही जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह का गणेश शंकर विद्यार्थी पद्मश्री सम्मान से नागरिक अभिनंदन किया गया। डॉक्टरों को चिकित्सा रत्न सम्मान और समाज में अच्छे कार्य और गरीबों की मदद के लिए स्व0 शिवकुमार पाण्डेय समाजसेवा सम्मान प्रोत्साहित किया गया। इसके अलावा जिले के तीन वरिष्ठ पत्रकारों रवीन्द्र त्रिपाठी, डा. सुनील गुप्ता एवं प्रेमलाल साहू को उत्कृष्ट पत्रकारिता सम्मान व नवोदित पत्रकारों में दीपक तिवारी शाह, अनीश सिंह रघुवंशी, किशनपुर व अंशू परिहार औंग को गणेश शंकर विद्यार्थी स्मृति सम्मान व वरिष्ठ छायाकारों अरुण कुमार, धीरेन्द्र श्रीवास्तव उर्फ धीरू को स्व. दुर्गा प्रसाद स्मृति सम्मान से नवाजा गया। कार्यक्रम समापन के बाद संघ की ओर से इस वृहद कार्यक्रम के समापन के बाद लंच की भी समुचित व्यवस्था की गई। इस दौरान जिले भर के सैकड़ो मौजूद पत्रकारों के साथ समाजसेवियों ने स्वल्पाहार का विधिवत लुत्फ उठाया। इस दौरान संघ के महामंत्री आशीष दीक्षित, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विमलेश त्रिवेदी, संरक्षक सदस्य प्रेमलाल साहू, मंत्री अवनीश सिंह चैहान, रईस उद्दीन, डॉ सुनील गुप्ता, रविंद्र त्रिपाठी, विश्व दीपक अवस्थी, इरशाद सिद्दीकी, आशीष सिंह चंदेल, जावेद अहमद, शैलेश सिंह, निरंजन सिंह, राजेश सिंह भदौरिया, अरमान, नैज घोषी, एस द्विवेदी, मोहम्मद हसनैन खान भी मौजूद रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User