ओलंपियस जिम का समाजसेविका ने किया उद्घाटन 

Sunday, October 26, 2025 - 21:01
Updated: 12 months ago
0
ओलंपियस जिम का समाजसेविका ने किया उद्घाटन 

फतेहपुर (आरएनआई) रविवार को शहर के कलक्टरगंज स्थित ओलंपियन जिम का समाजसेवी साधना सिंह द्वारा फीता काटकर उद्घाटन किया गया। प्रोपाइटर सुजल गुप्ता व आदर्श सिंह ने बताया कि आधुनिक मशीनों से लैस जिम शहर की सबसे एडवांस फिटनेस जिम है जिसमे मसाजिंग सिस्टम, एडजस्टेबल मशीनें हैं। जो व्यक्ति की हाईट के हिसाब से एडजस्ट की जा सकती है। साथ ही एडवांस मशीनों द्वारा हर तरह की एक्सरसाइज़ की जा सकती है। बताया कि जिम में महिलाओ व पुरुषों दोनों के फिटनेस के लिए मेल व फीमेल ट्रेनर होंगे। महिला व पुरुष का अलग अलग बैंच बनाये गए है। बताया कि संस्थान की ओर से पहले सौ कस्टमर के लिए अर्द्धवार्षिक एवं वार्षिक आफर है। जिसमे मेम्बरशिप में पचास पर्सेंट की छूट है। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल, आदर्श व्यापार मंडल के अध्यक्ष प्रदीप गर्ग, पूर्व विधायक विक्रम सिंह, व्यापार मंडल संस्थापक अध्यक्ष किशन मेहरोत्रा, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मनोज घायल समेत बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User