प्रियदर्शनी राजे सिंधिया के गुना आगमन पर श्रीमती गुप्ता ने बांटे पीले चावल, 2 अप्रैल को मातृ शक्ति सम्मेलन गुना में सम्मिलित होंगी श्रीमति सिंधिया

Apr 1, 2024 - 21:24
Apr 1, 2024 - 21:25
 0  2.5k
प्रियदर्शनी राजे सिंधिया के गुना आगमन पर श्रीमती गुप्ता ने बांटे पीले चावल, 2 अप्रैल को मातृ शक्ति सम्मेलन गुना में सम्मिलित होंगी श्रीमति सिंधिया

गुना (आरएनआई) गुना लोकसभा से भाजपा प्रत्यासी ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थन में 2 अप्रैल को गुना के निजी होटल में आयोजित होंने वाले मातृ शक्ति सम्मेलन में महिलाओं, बहिनों को आमंत्रित करने हेतु नगर पालिका अध्यक्ष सविता  गुप्ता द्वारा नगर के वार्डों में घर घर जाकर जनसंपर्क किया और उन्होंने मातृ शक्ति सम्मेलन में पीले चावल वितरित कर आमंत्रण किया।

 प्राप्त जानकारी अनुसार गुना लोकसभा प्रत्यासी  ज्योतिरादित्य सिंधिया के जन समर्थन में 2 अप्रैल मंगलवार को सांय 5 बजे निजी होटल में आयोजित मातृ शक्ति सम्मेलन, महारानी प्रियदर्शनी राजे सिंधिया के मुख्य आतिथ्य में होने जा रहा है। जिसकी तैयारियों को लेकर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने बैठक कर कार्यक्रम को भव्यता प्रदान करने का आग्रह किया। तो वही भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह सिकरवार ने नगर की सभी मातृ शक्ति से अधिक से अधिक संख्या में सम्मिलित होने का आग्रह किया है।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0