प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का जिलाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण

Thursday, February 8, 2024 - 21:40
Updated: 3 years ago
0

जौनपुर।जिलाधिकारी रविंद्र मांदड ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र करंजाकला का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली। ओपीडी के निरीक्षण के दौरान डिप्टी सीएमओ संतोष जायसवाल ने बताया कि प्रतिदिन औसतन 70 मरीज देखे जाते हैं।
          इस दौरान जिलाधिकारी ने दवाओं की उपलब्धता के संबंध में जानकारी लेते हुये निर्देशित किया कि एक महीने से कम एक्सपायरी वाली दवा अस्पताल में ना रहे और स्टॉक में आवश्यक दवाएं जनपद से मंगवा लिया जाय।
       जिलाधिकारी ने बारी-बारी से अन्य आवश्यक दवाओं के संबंध में जानकारी लेते हुये डिलीवरी रूम में गंदगी पाए जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्देशित किया कि 10 दिन के अंदर सभी प्रकार की मूलभूत व्यवस्थाए ठीक कराते हुए अवगत करायें और चिकित्सा अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्वास्थ्य केंद्र पर ही निवास करें। इस अवसर पर डॉ अरविंद, डा. आनन्द प्रकाश सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Upendra Kumar Singh

Jaunpur Uttar Pradesh

Comments (0)

User