प्राइमरी के शिक्षक ने स्कूल में फांसी लगाकर की खुदकुशी, सुसाइट नोट छोड़ा

Wednesday, April 19, 2023 - 12:15
0

गुना। बमौरी ब्लॉक में प्राइमरी शिक्षक ने स्कूल परिसर में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। जिस समय घटना हुई, वहां कोई छात्र नहीं था। शिक्षक ने क्लासरूम में ही फंदा बनाया और उस पर झूल गए।

पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार घटना बीते दिवस दोपहर 3:30 बजे के आसपास की है। जिले के कर्नलगंज निवासी 42 वर्षीय धर्मेन्द्र सोनी बमौरी ब्लॉक के गमरिया डेरा प्राथमिक विद्यालय में पदस्थ थे। उन्होंने मंगलवार शाम स्कूल परिसर की एक कक्षा में फांसी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली है। वतादे कि घटना के समय शिक्षक धर्मेन्द्र सोनी शाला परिसर में अकेले थे। बताया जा रहा है कि पुलिस को शिक्षक की जेब से एक सुसाइड नोट मिला है। हालांकि अब तक आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।

सूचना पर से स्कूल पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा और बमोरी स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शाम लगभग 5 बजे उनके परिवार वाले भी बमोरी पहुंच गए। हालांकि, अभी सुसाइड के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने मामले को जांच में लिया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User