सुलतानपुर: व्यय प्रेक्षक की अध्यक्षता में निर्वाचन व्यय से सम्बन्धित गठित विभिन्न प्रवर्तन एजेन्सियों द्वारा नामित समस्त जिला स्तरीय नोडल अधिकारियों की प्रगति समीक्षा बैठक हुई आयोजित

Tuesday, April 30, 2024 - 20:27
Updated: 2 years ago
0
सुलतानपुर: व्यय प्रेक्षक की अध्यक्षता में निर्वाचन व्यय से सम्बन्धित गठित विभिन्न प्रवर्तन एजेन्सियों द्वारा नामित समस्त जिला स्तरीय नोडल अधिकारियों की प्रगति समीक्षा बैठक हुई आयोजित

सुलतानपुर (आरएनआई) लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण सम्पन्न कराये जाने हेतु निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त व्यय प्रेक्षक अजोय चक्रवर्ती (आई.आर.एस.) की अध्यक्षता, जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना, पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा की उपस्थिति में निर्वाचन व्यय से सम्बन्धित गठित विभिन्न प्रवर्तन एजेन्सियों द्वारा नामित समस्त जिला स्तरीय नोडल अधिकारियों की प्रगति समीक्षा बैठक विकास भवन स्थित प्रेरणा सभागार में आयोजित की गयी। 

 व्यय प्रेक्षक द्वारा विभिन्न प्रवर्तन एजेन्सियों के नामित नोडल अधिकारियों से परिचय प्राप्त करते हुए उनसे उत्तरदायित्वों के बारे में जानकारी प्राप्त की गयी। उन्होंने समस्त नोडल अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि आप के द्वारा जो भी सीजर से सम्बन्धित कार्यवाहियां की जाय। उसकी सूचना तत्काल कन्ट्रोल रूम में उपलब्ध करा दी जाय। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि सीजर से सम्बन्धित जो भी कार्यवाईयां की जाती है उसकी वीडियोग्राफी अवश्य करायी जाय। उन्होंने पुलिस विभाग, आयकर विभाग, आबकारी विभाग, समस्त बैंकों में क्यूआर कोड के माध्यम से कैश का मूवमेन्ट किये जाने के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा निर्देश दिये। उन्होंने सभी को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी लोग निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन का अनुपालन करते हुए अपने उत्तरदायित्वों का निर्वहन करें तथा निर्वाचन को सुचितापूर्ण ढंग से सम्पन्न करायें। 

जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी महोदया द्वारा व्यय प्रेक्षक का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आश्वस्त किया कि आपके द्वारा सुझाये गये सभी बिन्दुओं का अनुपालन सुनिश्चित किया जायेगा। पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा व्यय प्रेक्षक का आभार व्यक्त करते हुए पुलिस विभाग की तरफ से आश्वस्त किया गया कि विभिन्न निगरानी टीमों में लगाये गये सुरक्षा कर्मियों द्वारा समय-समय पर कार्यवाईयां की जा रही हैं। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी(प्रशासन) गौरव शुक्ला, अपर जिलाधिकारी(वि0/रा0) एस0 सुधाकरन, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट वैशाली चोपड़ा, अपर पुलिस अधीक्षक अरूण चन्द्र, वरिष्ठ कोषाधिकारी/निर्वाचन लेखा व्यय अनुवीक्षण अरविन्द सिंह सहित प्रवर्तन एजेन्सियों के नोडल अधिकारी उपस्थित रहे।


Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User