प्रदेश की अराजकता के खिलाफ सपा का हल्ला बोल, तीनों तहसीलों में प्रदर्शन

Aug 30, 2025 - 20:17
Aug 30, 2025 - 20:19
 0  189
प्रदेश की अराजकता के खिलाफ सपा का हल्ला बोल, तीनों तहसीलों में प्रदर्शन

फतेहपुर (आरएनआई) समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने प्रदेश में अराजकता फैलने का आरोप लगाते हुए तीनों तहसीलों में हल्ला बोल किया। शादीपुर स्थित पार्टी कार्यालय से जुलूस की शक्ल में कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजकर भाजपा सरकार की कार्य प्रणाली पर नियंत्रण करने के साथ ही मांगों को पूरा किए जाने की आवाज उठाई। बिंदकी व खागा तहसील में भी सपाईयों ने प्रदर्शन कर एसडीएम के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजे हैं। 

जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह यादव की अगुवई में सपाई नारेबाजी करते हुए जुलूस की शक्ल में कलेक्ट्रेट पहुंचे। प्रदर्शन के दौरान जिले के सांसद नरेश उत्तम पटेल ने भी शिरकत की। कलेक्ट्रेट पहुंचकर सपाईयों ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपकर बताया कि प्रदेश में इस समय अराजकता की स्थिति है। किसान, नौजवान, मजदूर, व्यापारी, छात्र-छात्राएं, महिलाएं, अल्पसंख्यक वर्ग सभी दहशत में है। दुष्कर्म की घटनाएं व हत्याएं आए दिन हो रही हैं। प्रदेश की कानून व्यवस्था ध्वस्त है। जनपद में खाद की समस्या भी विकराल रूप धारण किए है। समितियों में दिन भर किसान लाइन लगाने को विवश हैं। प्राइवेट खाद की दुकानों में कालाबाजारी की जा रही है। किसानों के नलकूप के ट्रांसफार्मर जल जाने के उपरान्त 15-15 दिन मिल नहीं पाते। अघोषित विद्युत कटौती किए जाने से खेतों की सिंचाई नहीं हो पा रही है। अन्ना पशुओं के कारण किसानों को रात-रात भर जागना पड़ रहा है। यह पशु किसानों की फसल बर्बाद कर रहे हैं। गंगा व यमुना में आई बाढ़ के कारण फसलों व घर गिर जाने से किसान व जनमानस प्रभावित हुआ है। बाढ़ में मारे गए लोगों के परिवारों को आर्थिक सहायता दिलाई जाए। सत्ता पक्ष के दबाव में सपा कार्यकर्ताओं पर झूठे मुकदमे लगाकर परेशान किया जा रहा है। जिसकी निष्पक्ष जांच कर फर्जी मुकदमे वापस लिए जाएं। बढ़ती महंगाई पर नियंत्रण किया जाए। राष्ट्रीय जल मिशन के अंतर्गत खोदी गई सड़कों की मरम्मत करवाई जाए। बंद सरकारी ट्यूबवेलों को रबी फसल की छपौनी की उपरान्त अतिशीघ्र चालू कराया जाए। सपाईयों ने राज्यपाल से मांग किया कि भाजपा सरकार की कार्य प्रणली पर नियंत्रण करने के साथ ही सभी मांगों को जल्द पूरा किया जाए। इस मौके पर दलजीत निषाद, वीरेन्द्र तिवारी, वीरेन्द्र सिंह यादव, चैधरी मंजर यार, नफीस उद्दीन, विपिन सिंह यादव, अमित सिंह मौर्य, इन्द्रजीत यादव, नरेन्द्र सिंह, मो0 सलमान, रामदुलारे पासवान, आशीष कुमार सिंह, मनोज सिंह यादव, रईस अहमद, शिवलखन, मो0 सलमान, तेज बहादुर, स्वामी शरन लोधी, रीता प्रजापति, राजकरन पासवान, हीरालाल साहू, बब्लू पाल, मो0 अकील अहमद, शमीम अहमद, तेज बहादुर, विवेक सिंह, जगनायक सचान एडवोकेट, सऊद अहमद, डीजी कुशवाहा, हाजी सिराज अहमद, मो0 आफताब, शहजाद अनवर, राम किशोर प्रजापति, प्रमोद यादव, रामगुलाम, वीरेन्द्र यादव, तेज सिंह यादव, केदार यादव, कु0 राधा निषाद सहित तमाम सपाई मौजूद रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0