प्रदूषण बढ़ने के साथ यमुना भी दूषित, छठ पूजा से पहले झाग-झाग हुई नदी

देश की राजधानी दिल्ली में यमुना नहीं प्रदूषित होने लगी है। यमुना में कुछ जगहों पर झाग नजर आने लगा है। ताजा वीडियो कालिंदी कुंज से सामने आया है। जिसमें नदी के पानी में झाग ही झाग दिखाई दे रहा है।

Oct 18, 2024 - 10:50
 0  1.2k
प्रदूषण बढ़ने के साथ यमुना भी दूषित, छठ पूजा से पहले झाग-झाग हुई नदी

नई दिल्ली (आरएनआई) राजधानी में छठ पूजा से पहले यमुना नदी का हाल बेहाल है। जहरीली झाग नदी में दिखाई देने लेगी है। ताजा वीडियो कालिंदी कुंज से सामने आया है। यहां यमुना नदी के पानी के ऊपर सिर्फ झाग ही दिख रहा है। 

राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता खराब होने पर दिल्ली पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा, 'विपक्ष को कुछ बोलने का हक ही नहीं है। हम प्लान तैयार कर रहे हैं कुछ प्रयास कर रहे लेकिन भाजपा की सरकारें सो रही हैं। उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान में भाजपा की सरकार सो रही है। केंद्र में भाजपा की सरकार सो रही है। विपरीत मौसम में भी कैसे प्रदूषण का प्रभाव कम हो इसके लिए दिल्ली सरकार सबसे ज्यादा सक्रियता के साथ कर रही है।

दिल्ली पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा, 'दिल्ली में जैसे-जैसे मौसम में बदलाव हो रहे हैं उसका असर अब प्रदूषण पर दिखने लगा है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली में हवा की गति कम हो रही है। तापमान तेजी से गिर रहा है। दिल्ली में कुछ जगहों पर प्रदूषण ज्यादा है इसको देखते हुए विशेष कार्य योजना बनाने के लिए आज लोकल अधिकारियों की बैठक 1 बजे सचिवालय में बुलाई गई है। जिससे विपरीत मौसम में भी हम हॉटस्पॉट की बेहतर निगरानी कर सकें।

Follow    RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.