मनीषा/दिलीप अग्रवाल के गादेर स्थित पेट्रोल पम्प की डायवर्सन राशि जमा नही करने से कुर्की की गयी

Monday, May 15, 2023 - 19:00
0
मनीषा/दिलीप अग्रवाल के गादेर स्थित पेट्रोल पम्प की डायवर्सन राशि जमा नही करने से कुर्की की गयी

गुना। कलेक्‍टर के मार्गदर्शन में पेट्रोल पम्प की डायवर्सन राशि जमा नही करने पर कार्यवाही की गयी। इस संबंध में तहसीलदार शहरी गुना गौरीशंकर बैरवा द्वारा बताया गया कि तहसील गुना नगर जिला गुना के पटवारी हल्का नं0 01 हिलगना के ग्राम गादेर में अनावेदिका मनीषा पत्नी दिलीप अग्रवाल निवासी सदर बाजार गुना द्वारा ग्राम गादेर की भूमि सर्वे नं० 105/1/1 रकबा 1.777 हे0 में इंडियन पेट्रोल पंप स्थापित करने के लिये डायवर्सन करवाया था। अनावेदिका द्वारा पेट्रोल पंप स्थापित कर भूमि का व्यवसायिक उपयोग किया जा रहा है।
मनीषा पत्नी दिलीप अग्रवाल पर पेट्रोल पंप के लिए वर्ष 2016-17 से वर्ष 2022-23 तक कुल 385560/- (तीन लाख पिच्यासी हजार पांच सौ साठ रुपये) का डायवर्सन बकाया है। उक्त डायवर्सन बकाया राशि जमा करने के लिए सात दिवस का मांग पत्र जारी किया था। मांग पत्र के बाद भी डायवर्सन राशि 385560/- राशि जमा न करने से भूमि को कुर्क किये जाने हेतु कुर्की नोटिस जारी किया गया। 
एक सप्ताह में अनावेदिका मनीषा पत्नी दिलीप अग्रवाल निवासी सदर बाजार गुना के स्वामित्व के पेट्रोल पंप वाली भूमि को कुर्क करने की कार्यवाही की गयी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User