पूर्व सैनिक महिला शाखा की बैठक में सुनी महिलाओं की समस्याएं, अध्यक्ष जागृति तिवारी ने किया तत्काल समाधान का भरोसा
फतेहपुर (आरएनआई) पूर्व सैनिक उत्थान एवं लोक कल्याण समिति की महिला शाखा की मासिक बैठक दक्षिणी गौतमनगर में महिला अध्यक्ष जागृति तिवारी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में महिलाओं की समस्याएं सुनी गई। कुछ समस्याओं का निराकरण तत्काल उच्चाधिकारियों से फोन पर वार्ता करके किया गया।
सर्वप्रथम सरस्वती पाल ने बताया कि उसका मलवां थाना लगता है। उसकी जमीन पर विपक्षी जबरदस्ती पक्के ईंटें डालकर कब्जा करना चाह रहा है। अध्यक्ष जागृति तिवारी ने तत्काल हल्का इंचार्ज से बात करके उसका समाधान करवाया। विपक्षी पार्टी ने ईट हटवाना प्रारंभ कर दिया। इसी प्रकार सुनीता यादव पत्नी सूबेदार नरेंद्र सिंह यादव ने बताया कि वह अपने मकान पर जमीन पर निर्माण करवाना चाहती थी। जिस पर गांव के दबंग कार्य में रुकावट डाल रहे थे। इस हेतु गाजीपुर थाना के एक सब इंस्पेक्टर ने 10000 रुपए रिश्वत ली और विपक्षी से मिलकर कर काम भी रुकवा दिया। इसी प्रकार राधा देवी मुरादीपुर, निधि तिवारी ग्राम देवमई, चांदनी यादव आबूनगर तथा मीरा मिश्रा कलक्टरगंज ने अपनी अपनी समस्याएं बताई। जिस पर वरीयता से कार्रवाई करवाई जाएगी। चार शिकायतों का निस्तारण फोन द्वारा किया गया। महिला अध्यक्ष जागृति तिवारी ने कहा कि महिलाओं का शोषण उत्पीड़न या अन्याय किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। संगठन न्याय दिलाने का कार्य करेगा। सभा का संचालन सुमन मौर्य व सरोज शर्मा ने किया। इस अवसर पर सरला सिंह, शिव देवी, माया देवी, मंदाकिनी त्रिपाठी आदि उपस्थित रही।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



