पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ की बैठक सफलतापूर्वक आयोजित

Friday, May 9, 2025 - 17:48
Updated: 1 year ago
0
पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ की बैठक सफलतापूर्वक आयोजित

मथुरा (आरएनआई) उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ जनपद इकाई की एक महत्वपूर्ण बैठक लाल स्कूल शिक्षक भवन पर आयोजित की गई। बैठक में शिक्षक समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की गई। इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों ने अवगत कराया गया कि जनपद में विभिन्न भर्ती प्रकिया में नवनियुक्त अध्यापकों के एरियर का भुगतान पिछले चार वर्षों से लंबित है। विभाग द्वारा भुगतान नहीं किया जा रहा है इस पर रोष प्रकट किया गया।    बैठक में चर्चा के प्रमुख बिंदु दिसंबर सन् 2024 तक दस वर्षों तक की सेवा पूर्ण कर चुके अध्यापकों का चयन वेतनमान एवं प्रोन्नति वेतनमान स्वीकृत करना लंबे समय से जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर लंबित है। इसके अलावा 60 एवं 62 वर्ष के शिक्षकों के विकल्प की स्वीकृति के आदेश भी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा स्वीकृत नहीं किए जा रहे हैं। उक्त का समाधान करने की मांग की गई। शिक्षकों के वेतन भुगतान में अकारण ही विलम्ब होता है। कभी भी शिक्षकों का वेतन प्रत्येक माह की एक तारीख को भुगतान शासनादेश होने के आदेश के बावजूद भी कभी भी समय से समय से वेतन का भुगतान नहीं होता है।इस पर नाराज़ की व्यक्त की गई। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा निरीक्षण के नाम पर शिक्षकों के उत्पीड़न पर समस्त पदाधिकारियों ने आक्रोश व्यक्त किया गया। तथा समय से पहले निरीक्षण करने एवं निरीक्षण के समय विधालय में अध्यापकों की उपस्थिति होने के बावजूद भी लगातार वेतन रोके जाने वाली कार्यवाही कर लगातार उत्पीड़न किया जा रहा है। बैठक में प्रमुख रूप से जिला अध्यक्ष अतुल सारस्वत, प्रांतीय उपाध्यक्ष देवेन्द्र सारस्वत, जिला महामंत्री ठाकुर लक्ष्मीनारायण, जिला कोषाध्यक्ष मनोज शर्मा, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष किशन कुमार सारस्वत, जिला महिला उपाध्यक्ष नीलम गौड़, जिला उपाध्यक्ष शक्ति वर्मा,कंचन मेहता, संयुक्त मंत्री शिव कुमार पचौरी,लवली पटेल, मथुरा के अध्यक्ष हेमंत कुमार,अमित कुमार,लाया के अध्यक्ष मुरारी लाल शर्मा,राजीव पचौरी,दीपक तिवारी, गोवर्धन के अध्यक्ष देवेंद्र कौशिक, कप्तान सिंह,मांट के अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह छोंकर,आदि ने सहभागिता करके बैठक में उपस्थिति दर्ज कराई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User